#) भारत vs इंग्लैंड (मुंबई, 22 दिसंबर 2012 दूसरा टी20)
Ad

22 दिसंबर 2012 को भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला मुंबई में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली (38), सुरेश रैना (35*) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (38) की महत्वपूर्ण पारियों की बदौलत 20 ओवरों में 177-8 का स्कोर बनाया।
178 रनों का पीछा करते हुए 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 169-4 था। इससे पहले युवराज सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। आखिरी ओवर अशोक डिंडा डालने आए और पहली 5 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 6 रन दिए और इंग्लैंड को आखिरी गेंद पर 3 रन बनाने थे। हालांकि इयोन मॉर्गन ने आखिरी गेंद पर छ्क्का लगाते हुए इस मैच को जीत लिया और भारत 6 विकेट से इस मैच को हार गया।
Edited by Mayank Mehta