विनोद काम्बली और उनकी पत्नी पर मारपीट का केस दर्ज हुआ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद काम्बली और उनकी पत्नी के खिलाफ मुंबई में मारपीट का केस दर्ज हुआ है। बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी के पिता आर के तिवारी ने बांगुर नगर थाने में इस दम्पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपों में कहा गया है कि काम्बली की पत्नी ने तिवारी को पंच मारा है। सीसीटीवी के वीडियो फूटेज में दिखाई देता है कि अंकित तिवारी के पिता एक बच्चे के साथ मॉल में जाते हैं। वहीँ काम्बली की पत्नी एंड्रिया हेविट उन्हें मुक्के से मारती हुई नजर आती है। जब अंकित के पिता काम्बली के पिता के पीछे से निकलकर जा रहे थे तभी वह उनको पंच मारती है। केस के बाद जांच पड़ताल में पुलिस के लिए यह वीडियो अहम साबित हो सकता है। घटना रविवार को मलाड़ मॉल में हुई। इसके बाद एक अन्य सीसीटीवी फूटेज में विनोद काम्बली को भी गुस्सा करते हुए देखा गया था। विनोद काम्बली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में शिरकत की, इस दौरान उन्होंने 4 शतकों की मदद से 1084 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में उन्होंने 104 मुकाबले खेलकर 2477 रन बनाए। इसमें उनके नाम 2 शतक और 14 अर्धशतक है।

Ad
youtube-cover
Ad

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications