कुत्ते ने ढूंढ निकाली 50 साल पहले मैदान में खोई पूर्व क्रिकेटर ऐडी स्टोकोए की अंगूठी

क्रिकेट के मैदान पर अब तक आपने कई रोचक वाकए देखे और सुने होंगे लेकिन पहली बार एक ऐसा वाकया हुआ है , जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह 1973 में क्रिकेट से रिटायर हो चुके पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर ऐडी स्टोकोए के साथ हुआ है। अगर आपको अपनी कोई पुरानी खोई हुई चीज 50 साल बाद मिले तो कैसा लगेगा और वो भी जब वो आपकी शादी से जुड़ी हुई चीज हो। ऐडी स्टोकोए के साथ ऐसा ही हुआ है। दरअसल ऐडी स्टोकोए को उनकी 52 साल पहले खोई हुई अंगूठी मिल गई है और ये अंगूठी किसी इंसान ने नहीं बल्कि एक कुत्ते ने खोज निकाली है। है ना हैरानी वाली बात। यह कोई आम अंगूठी नहीं बल्कि उनकी 'वेडिंग रिंग' है। ऐडी स्टोकोए के मुताबिक आज से करीब 52 साल पहले क्रीज पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी वेडिंग रिंग खो दी थी। यह घटना मार्च 1966 की है जब वह काउंटी डरहम में शॉट्ली ब्रिज क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे थे। यह अंगूठी शादी के वक्त उनकी पत्नी जीन ने पहनाई थी। दोनों बचपन से ही एक दूसरे को काफी प्यार करते थे। अंगूठी गुम हो जाने के बाद उन्होंने इसे ढूंढने के लिए ऐडी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन वो उनके दोबारा हाथ नहीं लगी। हाल ही में जब एक महिला उसी स्टेडियम के पास अपने कुत्ते के साथ घूम रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने कीचड़ में से इस अंगूठी को ढूंढ निकाला, जिसकी तलाश में ऐडी 50 साल से ज्यादा वक्त से कर रहे थे। ऐडी के लिए जान से भी ज्यादा कीमती इस अंगूठी को आप उनके दाहिने हाथ की सबसे छोटी उंगली में देख सकते हैं। इस घटना को याद करते हुए ऐडी कहते हैं कि जब रिंग खोई तो मेरी पत्नी ने मुझे नई रिंग खरीदकर देने का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरा मानना था कि पहले वाली रिंग की तरह कोई और हो ही नहीं सकती। दरअसल, मैं उसे ही पाना चाहता था। अब सच में लगता है कि पहली रिंग सबसे लाजवाब है। अब वह अंगूठी पहले से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications