भारत देश में फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों को फैंस किस हद तक पसंद करते हैं, यह बात किसी से छुपी नहीं है। भारत में क्रिकेट से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, यही वजह कि फैंस के बीच अपने पसंदीदा क्रिकेटरों को लेकर अलग तरह की दीवानगी देखने को मिलती है। हाल ही में ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जिसमें कर्नाटक के एक व्यक्ति ने अपनी शादी के कार्ड पर अपने पसंदीदा खिलाड़ी एमएस धोनी की तस्वीर छपवाई है। इस कार्ड को कर्नाटक के एक धोनी पेज ने ने जब सार्वजनिक किया, तो यह देखते ही देखते वायरल भी हो गया। दरअसल, एमएस धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी के तीन टूर्नामेंटों में विजेता बनाया है। भले ही दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन आज भी फैंस के बीच उनका क्रेज बरकरार है, जिसका एक नमूना हाल ही में कर्नाटक में देखने को मिला। View this post on Instagram Instagram Postजहाँ कर्नाटक के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने शादी के कार्ड पर धोनी की फोटो छपवाई है। कार्ड में पूर्व भारतीय कप्तान की फोटो को दाईं तरफ छापा गया, जहां पर दूल्हा और दुल्हन का भी नाम छपा हुआ है। इस कार्ड पर धोनी की जिस फोटो को छापा गया है वो साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।IPL 2023 की तैयारियों में जुटे हैं एमएस धोनीगौरतबल है कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल 2023 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है पूर्व भारतीय कप्तान का यह आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। ऐसे में धोनी सीएसके को एक और बार अपनी कप्तानी में आईपीएल की ट्रॉफी जिताने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए वह जोरों-शोरों से तैयारियां कर रहे हैं। कुछ दिन पहले धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो नेट्स में गेंदबाजों के खिलाफ बड़े शॉट खेलते दिख रहे थे।