गौतम गंभीर विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली टीम के कप्तान हैंप्रशंसकों के बीच अपने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने की होड़ मची रहती है। फैंस क्रिकेटरों से मिलने, उनके साथ सेल्फी खींचने का शायद ही कोई मौका छोड़ते हैं। यहाँ तक कि फैंस क्रिकेटरों से मिलने के लिए मैदान में भी पहुंच जाते हैं। ऐसी घटनाएं हाल के दिनों में बड़ी संख्या में देखने को मिली है। महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली , अजिंक्य रहाणे के बाद अब गंभीर से भी मिलने उनका एक फैन खेल के बीच मैदान में पहुंच गया।दरअसल विजय हज़ारे ट्रॉफी में दिल्ली के फ़िरोज़शाह कोटला मैदान में सौराष्ट्र और दिल्ली के बीच मैच खेला जा रहा था। गौतम गंभीर क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पगड़ी पहने हुए एक क्रिकेट प्रेमी दर्शक दीर्घा से छलांग लगाकर मैदान में दौड़ने लगा। वह दौड़कर क्रीज़ पर मौजूद गौतम गंभीर के पास पहुंचा। ये प्रशंसक गंभीर के पास पहुंचते ही उनके पैरों में गिर पड़ा, जैसे ही गंभीर ने उसे उठाने की कोशिश की वो उन्हें गले लगाने की कोशिश करने लगा। तभी सुरक्षा-कर्मी भागते हुए वहां पहुंचे और इस प्रशंसक को मैदान से बाहर ले गए। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैGautian climbs the barriers and runs to @GautamGambhir and lies down in front of him to touch his feet! Pure fan love today in #VijayHazareTrophy 🙌🏼❤️ pic.twitter.com/FZ2JYtAT7P— Team Gautam Gambhir (@gautamgambhir97) September 20, 2018इससे पहले ये घटना आईपीएल में विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे के साथ हो चुकी है। प्रशंसक खचाखच भरे दर्शक-दीर्घा से छलांग लगाकर खिलाड़ियों के पास जा पहुंचे थे। हालांकि इन सभी खिलाड़ियों ने संयम बरतते हुए प्रशंसकों के साथ अच्छा व्यवहार किया था। विराट कोहली ने तो प्रशंसक को सेल्फी लेने की भी अनुमति दे दी थी।विजय हज़ारे ट्रॉफी के इस मुकाबले की बात करें तो सौराष्ट्र की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। 49.3 ओवर में सौराष्ट्र की टीम ने अपने सभी विकेटों को खोते हुए 237 रनों का स्कोर खड़ा किया। दिल्ली ने गंभीर के 48 गेंदों में 62 रन की पारी की मदद से 238 रन का लक्ष्य 46 ओवर में हासिल कर लिया।