पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने इस आईपीएल सीजन की उस टीम का नाम बताया है जो कागजों में सबसे मजबूत है। आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को कागजों में सबसे बेहतरीन टीम बताया है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम के पास इतने सारे भारतीय खिलाड़ी हैं कि वो सिर्फ 3 ही विदेशी प्लेयर्स के साथ भी खेल सकते हैं।आकाश चोपड़ा से पूछा गया था कि उनके हिसाब से इस आईपीएल सीजन कागजों पर सबसे मजबूत टीम कौन सी है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने इस सवाल का जवाब दिया और दिल्ली कैपिटल्स को सबसे बेहतरीन टीम बताया। उन्होंने कहा,इस सवाल का जवाब देना काफी मुश्किल है क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम काफी बेहतरीन दिखती है। वे काफी अच्छी टीम है और एकदम खरे सोने की तरह है लेकिन उनके पास बेहतरीन स्पिनर्स नहीं हैं। मुंबई इंडियंस के पास राहुल चाहर, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव और अनुकूल रॉय जैसे स्पिनर हैं लेकिन इनसे आपको उतना कॉन्फिडेंस नहीं मिलता है। ये भी पढ़ें: मुंबई इंडियंस 5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर हासिल करने वाली पहली आईपीएल टीम बनीOozing class 🤩To treat yourself with 1⃣2⃣ minutes and 7⃣ seconds of @ShreyasIyer15 enjoying himself in the nets 👉🏻 Head to our Facebook page or YouTube channel.#Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/LmYQSAML1L— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) September 7, 2020आकाश चोपड़ा ने दिल्ली कैपिटल्स को बेस्ट टीम बतायाआकाश चोपड़ा ने इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन की सबसे बेहतरीन टीम बताया और कहा कि ये टीम कागजों पर काफी मजबूत है।मेरे हिसाब से जो टीम इस वक्त सबसे बेहतर है वो दिल्ली कैपिटल्स है। उनके पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं। इन प्लेयर्स को देखकर लगता है कि कितने ऑप्शन उनके पास हैं। यहां तक कि अगर वो सिर्फ 3 ही विदेशी प्लेयर्स को प्लेइंग इलेवन में शामिल करें तो भी उनकी टीम मैच विनिंग होगी। मेरे हिसाब से दिल्ली कैपिटल्स इस वक्त सबसे बेहतर टीम है।आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई दिग्गज प्लेयर हैं। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, कगिसो रबाडा, अजिंक्य रहाणे और एलेक्स कैरी जैसे खिलाड़ी इस सीजन दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।On your mark, get set, go! 🏃‍♂️Who wins this dash? 🏁#Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/exu2FzgYBp— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) September 8, 2020ये भी पढ़ें : आरसीबी की टीम 2016 के बाद इस आईपीएल सीजन सबसे संतुलित है - विराट कोहली