ऋद्धिमान साहा को केन्द्रीय अनुबंध देने को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बयान

ऋद्धिमान साहा को भारतीय टीम में नहीं चुना गया है
ऋद्धिमान साहा को भारतीय टीम में नहीं चुना गया है

Ad

हाल ही में बीसीसीआई के केन्द्रीय अनुबंध में ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को डीमोट करते हुए ग्रेड सी में डाला गया है। टीम में भी वह शामिल नहीं हैं। आगे की योजनाओं में भी उन पर शायद ही विचार किया। इसके अलावा साहा का नाम विवादों में भी रहा है। अनुबंध मिलने को लेकर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने प्रतिक्रिया दी है।

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इशांत शर्मा और ऋद्धिमान साहा का भी नाम है। दरअसल, इशांत शर्मा 3 करोड़ के हैं। क्या आप सोच रहे हैं क्यों? साहा को केंद्रीय अनुबंध क्यों दिया गया जबकि आपने उनसे कहा है कि आप उन्हें टीम में नहीं चुनने जा रहे हैं। ऐसा लगता है कि टेस्ट क्रिकेट में इशांत शर्मा की भी बेहद सीमित भूमिका रह गई है, तो वह 3 करोड़ के अनुबंध में क्यों हैं न कि 1 करोड़ में? ये ऐसी चीजें हैं जिन पर आपको आश्चर्य होता है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि यह अनुबंध पिछले साल अक्टूबर से लेकर इस साल सितम्बर तक का है। इस समय के दौरान साहा भारत के लिए खेले थे। ऐसे में वह अनुबंध मिलने के हकदार हैं। इसलिए उनका नाम लिस्ट में है। यही इशांत शर्मा के साथ भी है। वह लगातार खेलते रहे हैं।

साहा का नाम हाल ही में विवाद में भी रहा है
साहा का नाम हाल ही में विवाद में भी रहा है

आकाश चोपड़ा ने कहा कि साहा और इशांत के लिए यह अंतिम अनुबंध हो सकता है। मैं निश्चित नहीं हूँ कि अब उनको अक्टूबर में खेलते हुए देखा जाएगा। साहा को पहले ही बताया जा चुका है और इशांत शर्मा के लिए मामला 50-50 लगता है।

गौरतलब है कि साहा और इशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है। साहा ने खुलासा भी किया था कि राहुल द्रविड़ ने उनसे रिटायरमेंट की योजना पर काम करने के लिए कहा था।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications