पूर्व क्रिकेटर ने अभिमन्यु ईस्वरन की जगह प्रियांक पांचाल को टीम में शामिल किए जाने पर उठाए सवाल

प्रियांक पांचाल को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है
प्रियांक पांचाल को भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने भारतीय टेस्ट टीम में अभिमन्यु ईस्वरन (Abhimanyu Easwaran) की बजाय प्रियांक पांचाल (Priyank Panchal) को शामिल किए जाने पर सवाल उठाए हैं। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि प्रियांक पांचाल की जगह अभिमन्यु ईस्वरन को टीम में मौका मिलना चाहिए था।

Ad

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह प्रियांक पांचाल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। हालांकि आकाश चोपड़ा चयनकर्ताओं के इस फैसले से खुश नहीं हैं और उनका मानना है कि अभिमन्यु ईस्वरन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए था।

टीम सेलेक्शन में कोई क्लैरिटी नहीं है - आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

अभिमन्यु ईस्वरन इंग्लैंड टूर पर भी गए थे। वो इंडियन टीम का हिस्सा थे और बैकअप ओपनर के तौर पर उन्हें शामिल किया गया था लेकिन अब वो बैकअप ओपनर नहीं हैं। टीम चयन को लेकर कोई क्लैरिटी ही नहीं है।अचानक से कहानी में ट्विस्ट आया और प्रियांक पांचाल को टीम में शामिल कर लिया गया। अब वो बैकअप ओपनर हैं जो कि काफी हैरान करने वाला है।

आपको बता दें कि गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने साउथ अफ्रीका टूर पर भारत ए के लिए तीन पारियों में 96 के उच्च स्कोर के साथ 40 की औसत से 120 रन बनाए। उन्होंने 100 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया है और 45.52 की औसत से 7011 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 शतक अपने नाम किए। काफी समय से मांग भी उठ रही थी कि पांचाल को टीम में शामिल क्यों नहीं किया जा रहा है। अब भारत के लिए खेलने का उनका सपना शायद पूरा हो सकता है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications