फिनिशर के तौर पर एमएस धोनी की कमी को लेकर पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दी बड़ी प्रतिक्रिया 

एमएस धोनी ने अपने करियर में कई मैचों को सफलतापूर्वक फिनिश किया
एमएस धोनी ने अपने करियर में कई मैचों को सफलतापूर्वक फिनिश किया

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को संन्यास लिए हुए एक साल से अधिक हो गया लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के प्रशंसकों को जब भी मैच फिनिश करने की बात आती है तो इसी खिलाड़ी की याद आती है। टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 2021 में भारत के पास फिनिशर के तौर पर हार्दिक पांड्या मौजूद हैं लेकिन खराब फॉर्म के कारण वह पाकिस्तान के खिलाफ पारी को सही अंजाम नहीं दे पाए थे। पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का भी मानना है कि भारतीय टीम को फिनिशर के तौर पर एमएस धोनी की कमी खल रही है लेकिन टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो उनकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

Ad

चोपड़ा के मुताबिक प्रशंसकों को धैर्य रखने की जरूरत है तथा उन्हें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों की काबिलियत पर भरोसा करने की जरूरत है। आकाश चोपड़ा ने यह प्रतिक्रिया एक फैन के सवाल के जवाब में दी।

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर फैन ने उनसे पूछा कि क्या भारत के भारी टॉप ऑर्डर को देखते हुए निचले क्रम में एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी की जरूरत है। चोपड़ा ने इसका उत्तर देते हुए कहा,

आपकी बात सही है क्योंकि एमएस धोनी न केवल भारत के [सर्वश्रेष्ठ] हैं, बल्कि आल टाइम सर्वश्रेष्ठ फिनिशर हैं। तो अगर कोई इतना बड़ा फिनिशर है तो आप उसे जरूर मिस करेंगे। लेकिन इस टीम ने उनके बिना काम किया है, अच्छा काम किया है और शानदार प्रदर्शन भी किया है। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि भारत हार गया क्योंकि उनके पास धोनी या धोनी जैसा फिनिशर नहीं था। धोनी जैसा फिनिशर पीढ़ी में एक बार आता है। भारत 50 साल से क्रिकेट खेल रहा है, हमारे पास ऐसा एक ही फिनिशर था। इसलिए अगर हमारे पास अभी उनके जैसा कोई नहीं है, तो कोई बात नहीं, चलो आगे बढ़ते हैं।
विराट कोहली पारी खत्म करते हैं, रोहित करते हैं, हार्दिक करते रहे हैं तो चलो थोड़ा और धैर्य रखने की जरूरत है। बेशक, हमें एमएस धोनी की याद आती है, लेकिन भारत ने उनके बिना अच्छा खेला है और साथ ही एक अच्छा रिकॉर्ड भी बनाए रखा।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की राह मुश्किल

पाकिस्तान के खिलाफ दस विकेट की करारी हार के बाद टीम इंडिया को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला अगला मैच टीम के लिए एक तरफ से नॉकआउट मुकाबला होगा। टीम इंडिया को अगर इस मुकाबले में हार मिली तो उसकी अगले चरण में पहुँचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications