साउथ अफ्रीका टूर के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर प्रमुख क्रिकेटर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Nitesh
अभिमन्यु ईस्वरन खुद का सेलेक्शन नहीं होने से निराश नहीं हैं
अभिमन्यु ईस्वरन खुद का सेलेक्शन नहीं होने से निराश नहीं हैं

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभिमन्यु ईस्वरन (Abhimanyu Easwaran) को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है और इसको लेकर उन्होंने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अभिमन्यु ईस्वरन ने कहा है कि वो और कड़ी मेहनत करेंगे और टीम में वापसी की कोशिश करेंगे।

Ad

कुछ महीने पहले ही अभिमन्यू ईस्वरन को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर इंडियन टीम में शामिल किया गया था। अभिमन्यु ईस्वरन का परफॉर्मेंस 2019-20 के रणजी ट्रॉफी में ज्यादा अच्छा नहीं रहा था लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडियन टीम में स्टैंडबाई प्लेयर के तौर पर जगह बनाई थी।

हालांकि जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले रोहित शर्मा चोटिल हुए तो फिर उनकी जगह प्रियांक पांचाल को शामिल किया गया और अभिमन्यु ईस्वरन को नजरंदाज कर दिया गया। हालांकि अभिमन्यु ईस्वरन इससे निराश नहीं हैं और उन्होंने कहा है कि एक दिन वो जरूर भारतीय टीम में जगह बनाएंगे।

मैं एक दिन जरूर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाऊंगा - अभिमन्यु ईस्वरन

इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में अभिमन्यु ईस्वरन ने कहा "टीम सेलेक्शन से मैं परेशान नहीं होता हूं। देश के लिए खेलना मेरा सपना है और अगर मैं लगातार रन बनाता रहा तो फिर एक दिन मैं जरूर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाऊंगा।"

अभिमन्यु ईस्वरन ने आगे कहा "टीम में प्रतिस्पर्धा होना हमेशा काफी शानदार होता है और भारत में कई सारे क्रिकेटर हैं जो इंडिया ए और डोमेस्टिक क्रिकेट में काफी बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। मेरे हिसाब से एक अच्छी प्रतिस्पर्धा होना काफी जरूरी है।"

आपको बता दें कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे के लिए टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications