सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, एमएस धोनी की बायोपिक में थे हीरो

सुशांत सिंह
सुशांत सिंह

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म में शानदार अभिनय करने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्रा स्थिति अपने घर पर खुदखुशी कर ली। खबरों के अनुसार उनके घर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला है। महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने बेहतरीन अदाकारी निभाई थी। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पूर्णिया से आते थे और 34 वर्ष के थे।

Ad

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में 2016 में काम किया था। उनकी अदाकारी ने सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा जादू बिखेरा थे कि फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म की सफलता के बाद सुशांत सिंह का करियर ग्राफ भी ऊपर चला गया।

सुशांत सिंह राजपूत को था क्रिकेट की फिल्मों से लगाव

ऐसा नहीं है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म ही की थी। क्रिकेट से से जुड़ी एक और फिल्म उन्होंने की थी। इसका नाम था कायपो छे। पतंगबाजी के साथ ही क्रिकेट से जुड़ी इस फिल्म में भी सुशांत सिंह के काम को काफी सराहा गया था। हालांकि उतना फेम उन्हें इस फिल्म से नहीं मिला था। 2013 में आई इस फिल्म एक बाद धोनी की बायोपिक के लिए उनका नाम फाइनल किया गया।

सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में बेहतरीन अभिनय करके दर्शकों को अपना मुरीद बना लिया। धोनी फैन्स भी उन्हें काफे ज्यादा पसंद करने लगे थे। फिल्मों में आने से पहले सुशांत सिंह टीवी सीरियल में काम किया करते थे। वहां संघर्ष के बाद उन्हें बड़े पर्दे पर आने का मौका मिला। हाल ही में उनकी फिल्म केदारनाथ आई थी जिसमें उनके साथ सारा अली खान ने काम किया था। आगामी समय में उनकी कुछ और फ़िल्में आने वाली थी। हालांकि उनकी मौत के कारणों के बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अचानक आई इस खबर को सुनकर तमाम देशवासी स्तब्ध हैं। उनके फैन्स भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर पर उनके नाम से तीन-तीन ट्रेंड शुरू हो गए। बॉलीवुड के लिए प्रतिभाशाली कलाकार का इस तरह जाना बड़ी क्षति कही जा सकती है।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications