भारत के दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी भी कम नहीं हुई है। वो अभी भी फैंस के दिलों में उसी तरह राज करते हैं। अभिनेता टोविनो थॉमस (Tovino Thomas) ने भी धोनी के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है।टोविनो थॉमस एक भारतीय अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं जो ज्यादातक मलयालम सिनेमा में दिखाई देते हैं। वो एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। टोविनो धोनी के बड़े फैन हैं। उन्हें हाल ही में धोनी से मुलाकात करने का मौका मिला। इस मौके की एक तस्वीर उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इसके साथ उन्होंने एक लम्बा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने अपने कैप्शन में धोनी को कैप्टन कूल बताया और उनसे मिलने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा,"कूल" समय बिताया। कैप्टन कूल के साथ समय बिताने का अनुभव शानदार रहा। जिस शांत, रचित और सहज प्रतिभा वाले व्यक्तित्व को हमने परदे पर देखा है वो वास्तव में भी ऐसे ही हैं। हमारे बीच बहुत अच्छी बातचीत हुई।टोविनो ने आगे बताया कि धोनी उनके और सभी के लिए रोल मॉडल हैं और धोनी से बातचीत करते हुए उन्हें सहज महसूस किया। इसके साथ ही उन्होंने धोनी के आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने अपने कैप्शन में आगे लिखा,धोनी से बातचीत के समय विशिष्ट सहजता थी जिसमें वह सबसे विचारशील बातें कहते थे। मैं वास्तव में खुद को सौभाग्यशाली महसूस करता हूं कि मुझे यह अवसर मिला है। सभी के लिए एक महान रोल मॉडल। आपकी शानदार यात्रा के लिए और अधिक चमक की कामना करता हूं। View this post on Instagram Instagram Postटोविनो द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म जगत के एक स्टार को क्रिकेट के सुपरस्टार के साथ देखकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है। वहीं धोनी के कुछ फैंस इस मौके पर टोविनो को लकी भी बता रहे हैं क्योंकि उन्हें धोनी से बात करने का मौका मिला।