क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। रहाणे ने अपनी जिंदगी की यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है।दरअसल, अजिंक्य रहाणे आज सुबह दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया है। अजिंक्य ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके साथ ही उन्होंने अपने लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया भी किया था।अपने पोस्ट पर उन्होंने लिखा,आज सुबह राधिका और मैंने अपने बेटे का इस दुनिया में स्वागत किया। राधिका और बच्चा दोनों ही अच्छे हैं और स्वस्थ हैं। आप सभी के प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद। View this post on Instagram Instagram Postखास बात यह है कि उनकी पहली बेटी का जन्म भी 5 अक्टूबर को ही हुआ था। 2019 में रहाणे पहली बार पिता बने थे। अपनी पहली बेटी का नाम उन्होंने आर्या रखा था। उनकी बेटी के जन्मदिन के दिन ही उनके यहां एक बार फिर से खुशखबरी आई है। दशहरा के मौके पर उन्होंने अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत किया है।फैंस उनकी इस खबर पर लगातार बधाईयां दे रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा समेत कई खिलाड़ियोंं ने उन्हें बधाई दी और बच्चे के अपना प्यार दिया। रहाणे के इस पोस्ट पर उनकी आईपीएल टीम केकेआर के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की तरफ से भी कमेंट आया। उन्होंने लिखा,बहुत बधाई! सबसे छोटे आकार की जर्सी तैयार कर रहे हैं जिसके पीछे रहाणे लिखा हुआ हो।बता दें, रहाणे कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था जिस वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया था। आईपीएल के शुरुआती दौर में भी उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था। इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग के कारण लम्बे समय तक बाहर बैठना पड़ा था। हाल ही में वह घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए नजर आये थे।