रणजी ट्रॉफी 2017-18: अंजिक्य रहाणे को ओडिशा के खिलाफ मैच में मुंबई की टीम में चुना गया

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे को ओडिशा के खिलाफ होने वाले रणजी मैच के लिए मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर भी ओडिशा के खिलाफ मैच में नजर आएंगे। ये मैच 1 नवंबर से 4 नवंबर तक खेला जाएगा। गौरतलब है अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही एकदिवसीय श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दोनों ने मुंबई के पहले दो रणजी मैच में हिस्सा नहीं लिया था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है।

Ad

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए अंजिक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर दोनों को ही भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई की टीम के चयनकर्ताओं ने दोनों को ओडिशा के खिलाफ होने वाले मैच में शामिल किया है। भारतीय टीम के साथ नहीं होने के बावजूद रहाणे मुंबई के लिए पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। वो अपनी पत्नी के साथ बाहर छुट्टियां बिता रहे थे। उन्होंने अपने आपको उपलब्ध नहीं बताया था जिससे मुंबई के चयनकर्ता निराश भी हुए थे। खबरों के मुताबिक रहाणे मुंबई के अगले दो मैच में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। ओडिशा के बाद मुंबई का अगला मैच बड़ौदा से है जो कि 9 नवंबर से शुरु होगा। बड़ौदा के खिलाफ मुंबई का मैच रणजी ट्रॉफी में 500वां मैच होगा। ऐसे में रहाणे भी इस ऐतहासिक मैच में जरुर खेलना चाहेंगे। पहले कुछ मैचों में ड्रॉ के बाद मुंबई की टीम ओडिशा के खिलाफ मैच में जरुर जीत दर्ज करना चाहेगी। अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर के टीम में आने के बाद मुंबई की टीम और मजबूती मिलेगी। श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति से टीम को झटका लगा था। गौरतलब है श्रेयस को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस वजह से वो मुंबई की टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications