रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे अर्जुन अवार्ड से हुए सम्मानित

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से नवाज़ा गया है। खेल मंत्री विजय गोयल के हाथो दिल्ली में शुक्रवार को हुए समारोह के दौरान उन्हें इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे दोनों ही न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ 22 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज़ में टीम इंडिया का हिस्सा हैं। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इन दोनों खिलाड़ियों को शुक्रवार इसलिए ये अवार्ड दिया गया क्योंकि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए ये दोनों क्रिकेटर व्यस्त थे। इससे पहले भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अर्जुन अवार्ड विजेताओं को सम्मान दिया था, लेकिन रोहित और रहाणे को ये अवार्ड खेल मंत्री विजय गोयल के हाथो मिला। इस समारोह के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दूसरे खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। ''भारत में क्रिकेट बेहद लोकप्रिय है और यही वजह है कि क्रिकेटर्स रातों रात स्टार हो जाते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि दूसरे खेलों को भी क्रिकेट की ही तरह लोकप्रिय बनाया जाए, इस दिशा में भारत सरकार प्रयासरत है। ओलंपिक्स के बाद पैराओलंपिक्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है।'' : विजय गोयल, खेल मंत्री, भारत सरकार साल 2015 के प्रदर्शन के आधार पर रोहित शर्मा को सम्मानित किया गया है, उन्होंने पिछले साल दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ टी20 में शतकीय पारी खेली थी और क्रिकेट के तीनों फ़ॉर्मेट में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सिर्फ़ दूसरे बल्लेबाज़ बने थे। के एल राहुल ने इसी साल टी20 में शतक लगाकर इस फ़ेहरिस्त में शामिल हो गए हैं।जबकि रहाणे को इस सम्मान के लिए उनके 2016 के प्रदर्शन को आधार बनाया गया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications