रणजी ट्रॉफी मैच के लिए अंजिक्य रहाणे की अनुपस्थिति से मुंबई के चयनकर्ता निराश

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे इंदौर में 14 अक्टूबर से मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच शुरु होने वाले रणजी मैच के लिए उपस्थिति नहीं रहेंगे। इससे मुंबई की टीम को तगड़ा झटका लगा है। मुंबई के चयनकर्ता जब खिलाड़ियों के चयन के लिए बैठे तो अंजिक्य रहाणे ने उन्हे बताया कि वो इस समय बाहर छुट्टियां बिता रहे हैं और इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। मुंबई की टीम के मुख्य चयनकर्ता और भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने कहा कि 'उन्होंने हमें बताया कि वो इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे'। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि चयनकर्ता रहाणे के इस फैसले से एकदम हैरान रह गए क्योंकि रहाणे जैसे खिलाड़ी से उन्होंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। सूत्र ने कहा कि ' चयनकर्ता अंजिक्य रहाणे की ये बात सुनकर हैरान रह गए और काफी निराश भी हुए कि वो इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नही रहेंगे। रहाणे जैसे समर्पित खिलाड़ी से उन्होंने इसकी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं की थी। भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच 1 अक्टूबर को था और टी20 श्रृंखला के लिए उन्हे टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा 22 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच के लिए भी उन्हे टीम में शामिल नहीं किया गया है। सामान्य तौर पर एक खिलाड़ी के लिए दो हफ्ते का आराम पर्याप्त होता है। मुंबई के कुछ बड़े खिलाड़ी पहले से ही टीम में नहीं हैं। अगर रहाणे होते तो इससे टीम को काफी फायदा होता'। गौरतलब है कि मुंबई की टीम के कुछ बड़े नाम जैसे पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, धवल कुलकर्णी और शार्दुल ठाकुर पहले से ही टीम में नहीं हैं। ये खिलाड़ी भारत ए टीम के लिए न्यूजीलैंड ए टीम के साथ एकदिवसीय मैच खेल रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाज बलविंदर सिंह संधू और तुषार देशपांडे भी टीम में नहीं हैं। दोनो ही खिलाड़ी अभी भी चोट से उबर रहे हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications