क्रिकेट की खूबसूरती खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी निर्भर करती है इसलिए इसे जेंटलमैन यानि भद्र लोगों का खेल कहा जाता है। मैदान पर इस खेल को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन देखने को मिलती रहती है लेकिन मैदान से बाहर भी अब कुछ इसी तरह की चीजें देखने को मिलने लगी है। ताजा मामला भारतीय खिलाड़ी अम्बाती रायडू से जुड़ा होने की बात सामने आई है।
खबरों के अनुसार अम्बाती रायडू का कुछ बुजुर्गों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि रायडू ने सुबह तेज गति से कार चलाते हुए कुछ बुजुर्गों को धक्का देने के बाद नीचे उतरकर उनसे बदतमीजी और धक्का-मुक्की की। ये बुजुर्ग व्यक्ति सुबह की सैर करने घरों से बाहर निकले हुए थे।
इसके बाद उन व्यक्तियों ने इस मामले की पुलिस में भी शिकायत की है और कुछ लोगों ने इस बारे में बीसीसीआई को भी लिखने के बारे में कहा है।
रायडू के कथित वीडियो को आप यहाँ देख सकते हैं#WATCH: Cricketer Ambati Rayudu seen in scuffle with a man allegedly after argument over rash driving in Hyderabad (Unverified video source) pic.twitter.com/r1pdq5Lh9g
— ANI (@ANI) August 31, 2017
वीडियो में रायडू अपनी गाड़ी से बाहर आकर एक व्यक्ति से धक्का-मुक्की करते हुए नजर आ रहे हैं। एक दूसरे आदमी ने बीच बचाव कर उन्हें दूर किया लेकिन कुछ समय बाद ही वे वापस बुजुर्ग की तरफ झपटकर धक्का मारते हैं।
यह पहला मामला नहीं है जब रायडू पर इस तरह के आरोप लगे हैं। 2016 आईपीएल के दौरान भी उन पर 29वें मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए हरभजन सिंह के साथ भी रायडू ने झगड़ा किया था। रायडू फील्डिंग करने के दौरान भज्जी की गेंद पर चौका नहीं रोक पाए थे इसके बाद उन्होंने कुछ बातें कहते ही रायडू भी ताव में आ गए। हालांकि मामला वहीँ सुलझा लिया गया था।