महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बोलते हुए भावुक हुए अम्बाती रायडू

इंग्लैंड के खिलाफ भारत 'A' के मंगलवार को हुए एकदिवसीय मुकाबले के बाद मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले अम्बाती रायडू के लिए एक भावुक करने वाला पल आया, जब वे मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मैच के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। इस बल्लेबाज धोनी के बारे में कहा "मैं व्यक्तिगत तौर पर कहता हूँ कि धोनी भारत के श्रेष्ठ कप्तान रहे हैं। उनकी कप्तानी के अंतिम मैच में शतक बनाकर मैं बहुत खुश हूं। वे एक महान व्यक्ति हैं। मैंने देखा कि वे आज भी भावना रहित थे। वो बहुत ठन्डे दिमाग के व्यक्ति थे और यह कहते हुए मेरी आंखों में पानी आ रहा है। वे चीजों को बहुत साधारण तरीके से रखते थे, यही उनकी श्रेष्ठता है। वे मेरे जैसे युवा खिलाड़ियों को पीछे धकेलने की बजाय करियर बनाने में मदद करते हैं।" 9 वर्ष तक भारतीय टीम की कप्तानी करने के बाद इस वर्ष 4 जनवरी को धोनी ने कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया था और विराट कोहली को टीम का कप्तान बनाया गया। धोनी सिर्फ श्रेष्ठ भारतीय कप्तान ही नहीं बल्कि उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी द्वारा आयोजित तीन बड़े टूर्नामेंटों में जीत दर्ज की। इसमें आईसीसी ती20 विश्वकप, आईसीसी विश्वकप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। इन तीनों बड़े टूर्नामेंटों के दौरान रायडू टीम का हिस्सा नहीं थे लेकिन उनकी कप्तानी में उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है, यही कारण था कि धोनी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए वे भावुक हो गए। उल्लेखनीय है कि कप्तानी छोड़ने के धोनी का भारत 'A' के कप्तान के रूप में खेलते हुए यह अंतिम मैच था। इसमें अम्बाती रायडू ने शानदार शतक तो बनाया ही, साथ ही शतक पूरा करने के बाद रिटायर आउट हो गए, इसके बाद धोनी ने स्टेडियम में आये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए 40 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। बता दें कि धोनी का कप्तान के रूप में अंतिम मैच होने की वजह से दर्शकों की एंट्री फ्री कर दी गई थी। हालांकि भारत 'A' की टीम को इस मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications