IPL 2024 से पहले रोहित शर्मा को लेकर आया बड़ा बयान, दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पूर्व कप्तान को चेन्नई सुपर किंग्स में देखने की जताई इच्छा

रोहित शर्मा आगामी आईपीएल सीजन में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे
रोहित शर्मा आगामी आईपीएल सीजन में एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अम्बाती रायडू (Ambati Rayudu) ने अपनी एक खास इच्छा जाहिर की है। रायडू चाहते हैं कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनें और आईपीएल से एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास के बाद कप्तानी करें। रायडू ने अपने आईपीएल करियर में रोहित और धोनी के साथ काफी क्रिकेट खेली है, इसी वजह से वो इन दोनों को बखूबी समझते हैं।

Ad

रोहित शर्मा को आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी गंवानी पड़ी और उनकी जगह ट्रेड के माध्यम से टीम में शामिल किये गए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया। 2013 के बाद से यह पहला मौका होगा जब रोहित एक कप्तान के तौर पर नहीं, बल्कि एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल में नजर आएंगे। मुंबई ने उनकी अगुवाई में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया है, ऐसे में उनको कप्तानी से हटाए जाने के फैसले से फैंस काफी नाराज भी हैं।

न्यूज़ 24 से बातचीत के दौरान अम्बाती रायडू ने रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स में देखने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा,

रोहित 5-6 साल और खेल सकते हैं। मैं आगे जाकर रोहित को सीएसके में देखना चाहता हूं। वह मुंबई इंडियंस के लिए इतने लंबे समय तक खेले हैं। अगर उन्हें कप्तानी करनी है तो वह दुनिया में कहीं भी कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन उन पर निर्भर करता है। वह मुंबई इंडियंस के लिए इतने साल खेले और उन्हें खिताब दिलाये। तो अगर वह सीएसके में जाते हैं, तो क्यों नहीं। रोहित को फैसला लेने का हक़ है। यह उनका फैसला है कि वह नेतृत्व करना चाहते हैं या नहीं।

गौरतलब हो कि आईपीएल में रोहित शर्मा की गिनती सबसे सफल कप्तानों में होती है। उन्होंने संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा पांच ख़िताब जीते हैं। रोहित ने आईपीएल में 158 मैचों में कमान संभाली है और इस दौरान 87 बार मुंबई इंडियंस को विजेता बनाया है। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है, ऐसे में कई प्रमुख खिलाड़ियों की टीम में फेरबदल होगा। अब देखना होगा कि रोहित आगे जाकर क्या फैसला लेते हैं और किस टीम का हिस्सा बनते हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications