टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज़ रणजी में विदर्भ की तरफ़ से खेल सकते हैं

वनडे में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए दाएं हाथ के बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने भारत को कई अहम मौकों पर जीत दिलाई है। हाल ही में ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ भी 30 वर्षीय इस बल्लेबाज़ ने भारत के लिए अच्छी पारियां खेली थीं। अंबाती रायडू घरेलू क्रिकेट में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व किया करते थे, और फिर 2007 में बीसीसीआई की बाग़ी लीग ICL का हिस्सा हुए। जिसने उनके करियर को काफ़ी प्रभावित किया, लेकिन रायडू ने पुरानी चीज़ों को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया का हिस्सा भी बने। हैदराबाद और फिर बड़ौदा से रणजी ट्रॉफ़ी खेलने वाले अंबाती रायडू इस सीज़न में विदर्भ की तरफ़ से खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि विदर्भ क्रिकेट संघ की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ''हां, हम लोगों की बात अंबाती रायडू से चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कह सकते। अगर वह हमारे साथ खेलते हैं, तो विदर्भ के लिए ये शानदार होगा। एक बार अगर बात पक्की हो जाएगी, तो हम इसकी घोषणा कर देंगे।" : विदर्भ क्रिकेट संघ रायडू ने आईपीएल और बड़ौदा के लिए शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें साल 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था। अब तक खेले गए 94 प्रथम श्रेणी मैचों में रायडू ने 45 की औसत और 15 शतकों की मदद से 5873 रन बनाए हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications