एशिया कप 2018: अम्बाती रायडू ने विराट कोहली के नहीं होने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी के कारण टीम को मजबूत बताया

एशिया कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बगैर गई टीम में शामिल अम्बाती रायडू ने महेंद्र सिंह धोनी के कारण टीम को अब भी मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि कोहली नहीं है तब भी हमारे पास धोनी है इसलिए हम जीत दर्ज करने में सक्षम हैं। खुद के खेल पर भी रायडू ने कहा कि विश्वकप के लिए मैं नहीं देखकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूँ तथा ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता। एक रिपोर्ट के अनुसार अम्बाती रायडू ने कहा कि विराट कोहली नहीं है और उनकी कमी भी खलेगी लेकिन हमारे पास महेंद्र सिंह धोनी हैं। आगे उन्होंने कहा कि माही हमेशा हर खिलाड़ी की मदद करते हैं और मैं जिस तरह शानदार प्रदर्शन आईपीएल में कर पाया वह भी उनके कारण ही हुआ। टीम में कई उच्च स्तरीय खिलाड़ी हैं जो जीत दिलाने में सक्षम हैं। गौरतलब है कि एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला हांगकांग के साथ है। उसके अगले ही दिन भारतीय टीम को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरना है। विराट कोहली को आराम देते हुए रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। इंग्लैंड दौरे पर अम्बाती रायडू को टीम में चुना गया था लेकिन यो-यो टेस्ट पास करने में नाकाम रहने की वजह से उन्हें टीम के साथ जाने का मौका नहीं मिला। उनकी जगह सुरेश रैना को टीम में शामिल किया गया था। उन पलों को याद करते हुए इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर नहीं जा पाना काफी निराशाजनक रहा। ऑस्ट्रेलिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ रायडू ने कुछ बेहतरीन पारियां खेलते हुए अच्छा अभ्यास किया और इससे उनका मनोबल भी ऊँचा हुआ है। पिछले कुछ समय से उनका बल्ला अच्छा चल रहा है और एशिया कप में भी उनसे उम्मीदें रहेगी। चेन्नई सुपरकिंग्स के इस बल्लेबाज का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications