एमएस धोनी के बाद किस खिलाड़ी को बनना चाहिए CSK का कप्तान? अम्बाती रायडू ने दिया जवाब

IPL 2023: Qualifier 1 - Gujarat Titans v Chennai Super Kings
2023 में चैंपियन रही थी चेन्नई सुपर किंग्स

वर्ल्ड कप का समापन हुए एक हफ्ता भी नहीं हुआ है और अभी से आईपीएल 2024 (IPL 2024) को लेकर हर दिन एक से बढ़कर एक बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। आईपीएल 2024 के लिए दिसंबर में ही ऑक्शन होना है। फैंस के बीच अभी से आईपीएल को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है। वहीं इसी क्रेज के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व बल्लेबाज अम्बाती रायडू (Ambati Rayudu) ने बड़ा बयान देते हुए बताया कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट के बाद कौन सा खिलाड़ी टीम की कमान संभाल सकता है।

Ad

द रणवीर शो पर अम्बाती रायडू ने कहा, ‘धोनी के रिटायरमेंट के बाद मेरे अनुसार ऋतुराज गायकवाड़ कप्तानी के लिए फिट बैठते हैं लेकिन देखिए क्या होता है।’

ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक सफल खोज साबित हुए। 2020 में इस फ्रेंजाइजी से अपना डेब्यू करने वाले ऋतुराज बहुत जल्दी टीम के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने साल 2021 में अपने बल्ले से कई धमाकेदार पारियां खेली थी और उस सीजन 16 मैचों में 635 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप पर भी अपना कब्जा जमाया था।

गायकवाड़ के कमाल के प्रदर्शन के दम पर ही चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 और 2023 में आईपीएल के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था। अब टीम को यही उम्मीद है कि गायकवाड़ का बल्ला आईपीएल 2024 में भी जमकर चले।

रायडू ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी की भी जमकर तारीफ की है। रायडू ने कहा, ‘सभी लोग जानते हैं कि चाहे कोई भी फॉर्मेट हो, वह एक खिलाड़ी का बेस्ट निकालकर लाते हैं। यहां तक कि उन्होंने कई विदेशी खिलाड़ियों के साथ भी यह करके दिखाया है जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। मुझे लगता है यह उनके अंदर है। मुझे नहीं पता कि मैं इसे कैसे बयां करूं क्योंकि ये चीज या तो उनके अंदर स्वाभाविक रूप से है या फिर उन्होंने अपने खेलते रहने के अनुभव से विकसित की है।'

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications