IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के लिए पूर्व भारतीय महिला कप्तान का बयान

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

Ad

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को बेस्ट कप्तान माना जाता है लेकिन इस बार आईपीएल का सीजन इस कप्तान के लिए खराब गया। महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) पहली बार आईपीएल में प्लेऑफ़ से बाहर हो गई। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी नहीं बोला। महेंद्र सिंह धोनी के खराब आईपीएल सीजन को लेकर पूर्व भारतीय महिला कप्तान अंजुम चोपड़ा ने प्रतिक्रिया दी है। अंजुम चोपड़ा ने कहा कि एक खराब सीजन से महेंद्र सिंह धोनी खराब कप्तान नहीं हो जाते।

इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए अंजुम चोपड़ा ने कहा आईपीएल 2020 की शुरुआत से सीएसके के लिए बहुत कुछ सही नहीं हुआ, यह दर्शाता है कि उन्हें अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की वापसी और चोट की चिंताओं के बाद प्लान सी के साथ शुरू करना था। चोपड़ा ने कहा कि सीएसके अपना पक्ष फिर से देखेगा और धोनी के होने से उन्हें अगले सीजन से ठीक पहले चीजें हासिल करने में मदद मिलेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने किया निराश

फैन्स को अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद तो नहीं थी। चेन्नई सुपरकिंग्स में धाकड़ खिलाड़ी होने के बाद भी इस तरह का खराब प्रदर्शन इस टीम के फैन्स पचा नहीं पा रहे हैं। एक और ख़ास बात यह भी है कि इस बार सुरेश रैना और हरभजन सिंह के नहीं होने से टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

अंजुम चोपड़ा ने धोनी के बारे में आगे कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें (अगले कुछ वर्षों के लिए सीएसके के केंद्र में) होना चाहिए। और क्यों नहीं? वह शायद एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी भी नीलामी में नहीं रहे हैं और वे एक अच्छे खिलाड़ी भी रहे हैं। सिर्फ इसलिए कि एक सीज़न में टीम ने सामूहिक रूप से काम नहीं किया, इसका मतलब यह नहीं है कि वह लीडर बुरे हैं।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications