SAvIND: एम एस धोनी ने दूसरे टी20 में तीन छक्के जड़ अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड

बुधवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से जमकर रन बरसे। इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 3 छक्के जड़े , तीसरे छक्के के लिए गेंद जैसे ही बाउंड्री लाइन के पार हुई वैसे ही धोनी वर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में एक पायदान उपर आ गए। ये लिस्ट है अंतर्राष्ट्रीय टी 20 क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा जड़े गए सर्वाधिक छक्कों की। महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के 43 छक्कों के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।धोनी के नाम अब टी20 क्रिकेट में 44 छक्के दर्ज हैं। अफ़ग़ानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहज़ाद 86 छक्कों के साथ इस लिस्ट में अव्वल नम्बर पर हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम 58 छक्के लगाकर धोनी से इस क्रम में एक स्थान उपर हैं। 21 फ़रवरी को खेले गए दूसरे टी20 मैच में धोनी ने 28 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। 52 रन की पारी में धोनी ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। एक समय धोनी 19 गेंदों में 24 रन बना कर खेल रहे थे , मगर बाद की 8 गेंदों में ही उन्होंने 26 रन जोड़ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 185 की स्ट्राइक रेट के साथ खेले धोनी नाबाद 52 रन की पारी खेल पवेलियन लौटे। इसके चलते धोनी और मनीष पांडेय ने 98 रन की साझेदारी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 188 रन भारत की ओर से टांगे। हालांकि ये मैच दक्षिण अफ्रीका ने 8 गेंद शेष छोड़ते हुए 6 विकेट से जीत लिया। 188 रन का स्कोर मेज़बान टीम ने हेनरिक क्लासेन के 69 रन और जेपी डुमिनी के 64 रन की मदद से 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। अपनी 40 गेंदों में खेली गई 64 रन की पारी के लिए कप्तान जेपी डुमिनी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं दोनों टीमों के विकेटकीपर द्वारा अर्धशतक जड़ने का संयोग भी देखने को मिला।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications