कप्तानी तो कोई भी कर सकता है, लेकिन धोनी सच्चे लीडर हैं: आशीष नेहरा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने धोनी की कप्तानी की जमकर प्रशंसा की है और कहा है कि सच्चे मायनों में असली लीडर वही हैं। आउटलुक में लिखे अपने कॉलम में नेहरा ने कहा कि कप्तानी तो कोई भी कर सकता है लेकिन धोनी सही मायनों में असली लीडर हैं। उन्होंने 2007 में ये साबित किया, जब दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 विश्व कप में उन्होंने भारतीय टीम को चैंपियन बनाया। नेहरा ने कहा कि जिस तरह की सफलता उन्हें मिली है उससे दूसरे खिलाड़ी बहक सकते हैं धोनी नहीं। याद करिए जब उन्हें कप्तानी मिली थी तब वो एकदम नए खिलाड़ी थे। राहुल द्रविड़ उससे पहले इंग्लैंड दौरे पर कप्तान थे और धोनी को अचानक कप्तान बना दिया गया। नेहरा ने आगे कहा कि धोनी का कप्तान बनना भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट था। वो जानते थे कि दबाव को कैसे झेला जाए और उसे अपनी ही तरह से वो झेलते थे। जब 2011 में विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज हार गई तो वो बिल्कुल घबराए नहीं। गौरतलब है धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी अपने नाम की। सबसे पहले 2007 में पाकिस्तान को हराकर टीम टी20 की विश्व चैंपियन बनी, इसके बाद 2011 में भारत में हुए 50 ओवरों के विश्व कप में भी भारत को जीत दिलाई। भारत ने 28 साल बाद विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2013 में इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत को उन्होंने चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम लंबे समय बाद टेस्ट की नंबर एक टीम भी बनी। धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, सिर्फ वनडे और टी20 मैच खेलते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications