Hindi Cricket News : विज्जी ट्रॉफी के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का मुंबई टीम में चयन

अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का विज्जी ट्रॉफी के लिए मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में चयन हो गया है। यह टूर्नामेंट आंध्र प्रदेश में 22 अगस्त से शुरू होने वाला है। दरअसल, दुनिया के महान बल्लेबाज के बेटे अर्जुन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। उन्हें 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए मुंबई टीम में शामिल किया गया है।

Ad

इससे पहले अर्जुन टी-20 मुंबई लीग में भी खेल चुके हैं। उन्होंने इस लीग में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने पहले मैच में एक विकेट लेने के साथ 23 रन बनाए थे। वह अपने डेब्यू मैच में जरा सा भी निराश या हताश नजर नहीं आए थे। उनकी टीम पांच विकेट से मैच जीत गई थी। अर्जुन भारतीय टीम के नेट गेंदबाज भी रहे हैं।

मुंबई टी-20 लीग में अर्जुन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। नीलामी में उन पर पांच लाख रुपये की बोली लगी थी। नीलामी में पहले उन्हें एक लाख रुपये के ऑलराउंडर वर्ग में रखा गया था। वह भारत की अंडर-19 टीम के लिए अनाधिकृत टेस्ट मैच खेल चुके हैं। आपको बता दें कि विज्जी ट्रॉफी कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक अंडर-23 का टूर्नामेंट है, जिसे बीसीसीआई करवाती है।

मुंबई के पूर्व कप्तान और अब मुख्य चयनकर्ता मिलिंद रेगे ने कहा कि हम ऐसे लोगों की तलाश कर रहे हैं, जो बेहतर गेंदबाजी कर सकें। मैंने हाल ही में इंग्लैंड में खेले गए मैचों में अर्जुन के प्रदर्शन को देखा है। वहां उन्होंने करीब 23 विकेट लिए। वो पहले भी भारत के लिए खेल चुके हैं। अगर राष्ट्रीय चयनकर्ता उनकी ओर देख रहे हैं तो उन्हें उनकी क्षमता को भी ध्यान में रखना होगा।

टीम : हार्दिक तामोर (कप्तान), साईराज पाटिल, ओंकार जाधव, सुरजन अठावले, रुद्र ढांडे, चिन्मय सुतार, आशा सरदेसाई, सत्यलक्ष जैन, अर्जुन तेंदुलकर, अमन शेरोन, अथर्व पुजारी, मीनल मांजरेकर, मैक्सवेल स्वामिनाथन, विग्नेश सोलंकी और प्रशांत सोलंकी।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications