अर्जुन तेंदुलकर को प्रमुख टूर्नामेंट के लिए किया गया टीम में शामिल, कहा मेरा सपना पूरा होने जैसा पल है 

अर्जुन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है
अर्जुन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है

आगामी रणजी ट्रॉफी के सीजन के लिए मुंबई की टीम का ऐलान कर दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को पहली बार मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बुधवार को मुंबई की टीम का ऐलान कर दिया गया। हालांकि अर्जुन को शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेले थे।

क्रिकबज के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर ने टीम में शामिल होने के बाद कहा कि प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी में मुंबई का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना सम्मान की बात है। यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मैं टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।

मुंबई को टूर्नामेंट के लिए एलिट ग्रुप सी में शामिल किया गया है। मुंबई के साथ ग्रुप में कर्नाटक, दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र, उत्तराखंड की टीमों को रखा गया है। उनके मुकाबले कोलकाता में खेले जाएंगे। रणजी ट्रॉफी का आगाज 13 जनवरी से होगा लेकिन इससे पहले टीमों के खिलाड़ी अपने-अपने सेंटर में 5 दिनों के लिए क्वारंटीन रहेंगे। 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी का समय क्वारंटीन का समय होगा। मुंबई की टीम का पहला मुकाबला 13 जनवरी से महाराष्ट्र का खिलाफ होगा। पिछले दो वर्षों में कोरोना वायरस को देखते हुए रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं कराने का निर्णय लिया गया था। अब यह एक बार फिर से शुरू हो रहा है।

मुंबई की रणजी टीम इस प्रकार है

पृथ्वी शॉ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तरे (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, प्रशांत सोलंकी, शशांक अतार्डे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बडियानी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्तान डायस और अर्जुन तेंदुलकर।

Quick Links

Edited by Naveen Sharma
Be the first one to comment