मास्टर बलास्टर के बेटे ने कर दिया कमाल, गेंदबाजी से मचाया कोहराम

Enter caption
Enter caption

अर्जुन तेंदुलकर आज कल काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं इस बार उनकी चर्चा अपने पिता सचिन तेंदुलकर की वजह की से नही हो रही बल्कि अर्जुन ने इस बार अपनी काबिलियत दिखा कर लोगो को अपना लोहा मनवाने पर मजबूर कर दिया। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी की वजह से वीनू माकंड़ ट्रॉफी में मुंबई ने गुजरात की टीम के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की। अर्जुन इन दिनों वीनू माकंड़ अंडर-19 ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से खेल रहे हैं और इस ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 5 विकेट हासिल किए।

Ad

अर्जुन तेंदुलकर से भारत के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं और इस बार अर्जुन उन उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अर्जुन की बदौलत वीनू माकंड़ ट्रॉफी में मुंबई ने गुजरात की टीम को 9 विकेट से रौंद दिया। अर्जुन तेंदुलकर ने दत्तेश शाह (0), प्रियेश (1), एलएम कोचर (8) जयमीत पटेल (26) और ध्रुवांग पटेल (6) के विकेट लिए। मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की टीम मात्र 142 रनों पर ही समेट गई जिसमें अर्जुन नें बेहतरीन गेंदबाजी करके गुजरात टीम के दिग्गज बल्लेबाजो को वापस पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्जुन नें मुंबई को 5 विकेट दिलाकर जीत हासिल करवाई। गुजरात की सीनियर टीम के कोच विजय पटेल ने कहा, 'अर्जुन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। वह ब्रिलियंट खिलाड़ी हैं। अर्जुन के इस प्रदर्शन से मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर भी गर्व महसूस कर रहे होंगे लेकिन अभी अर्जुन को एसे कई प्रदर्शन दिखाने होंगे और सेलेक्टर्स का दिल जीतना होगा।

गौरतलब है इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा थे, हालांकि वहां पर उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। वहीं वो भारतीय टीम को कई बार नेट प्रैक्टिस भी करा चुके हैं।

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications