महेंद्र सिंह धोनी फिट हैं और 2020 का टी20 विश्वकप खेल सकते हैं : आशीष नेहरा

महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर आए दिन नए बयानों के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी आशीष नेहरा ने भी प्रतिक्रिया देते हुए 2020 के टी20 विश्वकप में धोनी के खेलने का समर्थन किया है। नेहरा ने कहा कि इस तरह के फिट और अनुभवी खिलाड़ी को सिर्फ उम्र के आधार पर टीम से नजर अंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

Ad

एक निजी भारतीय हिंदी चैनल से बातचीत करते हुए नेहरा ने कहा कि अगर मैं 39 साल की उम्र में तेज गेंदबाजी कर सकता हूँ, तो धोनी भी 2020 का टी20 विश्वकप खेल सकते हैं। धोनी का ऐसा व्यक्तित्व है कि किसी को यह बताने की जरुरुत नहीं है कि उन्हें क्या करना है। वे खुद इस बात का निर्णय कर सकते हैं कि उन्हें खेलना जारी रखना है या नहीं। उनका अनुभव और मूल्य शानदार है जिसका कोई सानी है। टीम में उनकी मौजूदगी ही मूल्यवान है।

आगे नेहरा ने कहा कि विकेट के पीछे शानदार कीपिंग के अलावा धोनी के पास ऐसा क्रिकेटिंग दिमाग है, जो गेम को पढ़ लेता है। भारतीय टीम में चयन के लिए उम्र एक मापदंड नहीं होना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी फिट है और अच्छा खेल रहा है, तो उम्र के बावजूद टीम में उसका स्थान बरकरार रहना चाहिए।

राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में धोनी की 37 गेंदों में 49 रनों की पारी के बाद अजित अगरकर और वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें युवा खिलाड़ियों के लिए जगह छोड़ने की बात कही थी। इसके बाद कई पूर्व खिलाड़ियों के बयान आए थे। पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर और वीरेंदर सहवाग ने धोनी का बचाव करते हुए उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाने की बात कही। इसके बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी कहा था कि उम्र के आधार पर कुछ भी तय नहीं होना चाहिए, प्रदर्शन सबका खराब हो सकता है।

आशीष नेहरा की बातें धोनी के बारे में सही है लेकिन टी20 विश्वकप अभी दूर है इसलिए भविष्य के बारे में धोनी को ही फैसला लेना है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications