एशिया कप 2018: भारत vs अफगानिस्तान में बने सारे आंकड़ों पर एक नज़र

<p>

भारत और अफगानिस्तान के बीच दुबई में खेला गया एशिया कप 2018 सुपर फोर का पांचवां बेहद रोमांचक मुकाबला टाई रहा। अफगानिस्तान के 252/8 के जवाब में बेहतरीन शुरुआत के बावजूद भारतीय टीम आखिरी ओवर में 252 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई। मोहम्मद शहज़ाद को उनकी 124 रनों की बेहतरीन पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Ad

आइये नज़र डालते हैं मैच में बने आंकड़ों पर:

# भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ दूसरा एकदिवसीय। पहला मैच भारत ने 2014 एशिया कप में जीता था और दूसरा मैच टाई रहा।

# भारत का आठवां एवं अफगानिस्तान का पहला टाई मैच। भारत ने इससे पहले दो बार इंग्लैंड एवं ज़िम्बाब्वे और एक-एक बार श्रीलंका, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टाई खेला था। अभी तक खेले गए 4046 वनडे मैचों में सिर्फ 36 मैच टाई हुए हैं।

<p>

# महेंद्र सिंह धोनी की 696 दिनों बाद भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर वापसी। इससे पहले उन्होंने 29 अक्टूबर 2016 को आखिरी बार भारत की कप्तानी की थी।

Ad

# यह धोनी का कप्तान के तौर 200वां वनडे था और यह रिकॉर्ड बनाने वाले वह पहले भारतीय और विश्व के सिर्फ तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग (230) और स्टीफन फ्लेमिंग (218) ने बनाया था।

# धोनी की कप्तानी में पांचवां टाई मैच और इस मामले में विश्व रिकॉर्ड धोनी के ही नाम है।

# एमएस धोनी (37 साल 80 दिन) सबसे ज्यादा उम्र में भारत की कप्तानी करने वाले कप्तान बने। उन्होंने मोहम्मद अज़हरुद्दीन (36 साल 124 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा।

# महेंद्र सिंह धोनी (505) भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेलने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने राहुल द्रविड़ (504) का रिकॉर्ड तोड़ा। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (664) के नाम है।

<p>

# मोहम्मद शहज़ाद ने अपना पांचवां शतक लगाया और भारत के खिलाफ अब 10 देश के खिलाड़ी शतक लगा चुके हैं।

Ad

# अफगानिस्तान ने एशिया कप 2018 के अपने सभी 5 मुकाबलों में 246 या उससे ऊपर का स्कोर बनाया।

# दीपक चाहर भारत के लिए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 223वें खिलाड़ी बने।

Quick Links

Edited by निशांत द्रविड़
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications