भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में आ गए हैं। 696 दिन बाद धोनी एक बार फिर से भारतीय टीम के कप्तान बने हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए उन्हें कप्तान बनाया गया है। कप्तान के तौर पर ये उनका 200वां वनडे मैच है।भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है और इसलिए कई खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के लिए आराम दिया गया है। एशिया कप के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी नहीं खेल रहे हैं और ना उपकप्तान शिखर धवन खेल रहे हैं। यही वजह है कि आज के मैच के लिए कप्तानी का जिम्मा महेंद्र सिंह धोनी को सौंपा गया है। आज के मैच में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। उनकी जगह दीपक चहर, खलील अहमद, मनीष पांडे और के एल राहुल को मौका दिया गया है।भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ आजमाना चाहती थी और इसीलिए बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आज के मैच में मौका दिया गया है। वहीं धोनी के कप्तान बनने के बाद ट्विटर पर जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग धोनी को एक बार फिर से नीली जर्सी में कप्तान के तौर पर देखकर काफी खुश हैं। धोनी के एक बार फिर से कप्तानी संभालने पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैंMS Dhoni - 200th ODI as Captain of #TeamIndia 😎#INDvAFG pic.twitter.com/4PWQNzVgiA— BCCI (@BCCI) September 25, 2018Captain Cool is back!Some changes for India means Rohit Sharma rests and MS Dhoni once again takes the reins! His 200th ODI as captain.He's lost the toss and Afghanistan are batting, while Deepak Chahar makes his debut. #INDvAFG LIVE ⬇️https://t.co/QOBmNShq3d#AsiaCup pic.twitter.com/OUXFy0KsJ3— ICC (@ICC) September 25, 2018एक यूजर ने लिखा लगभग दो साल बाद धोनी आज कप्तानी कर रहे हैं। कप्तान के तौर पर उनका 200वां वनडे मैच:Afghanistan Won The Toss. Opted To Bat. MS Dhoni Is Captain Today. After 2 Years. His 200th ODI As CaptainManish Pandey Comes In For Rohit Sharma. Debut For Deepak Chahar"All Players Who Are In Squad & Didn't Get Chance, Will Get Today"- #Dhoni #INDvAFG #INDvsAFG #AFGvIND pic.twitter.com/U9h6vnGTJY— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) September 25, 2018वहीं एक और यूजर ने भी धोनी के कप्तान बनने पर खुशी जताई' MS dhoni and Indian captain ' will always remain together ❤️❤️#INDvAFG pic.twitter.com/fHRDqd9WWy— #MakeRohitIndianCaptain (@Gadhvilaxman) September 25, 2018एक यूजर ने लिखा कि कैप्टन कूल वापस आ गए हैंCaptain Cool is back!Some changes for India means Rohit Sharma rests and MS Dhoni once again takes the reins! His 200th ODI as captain.He's lost the toss and Afghanistan are batting, while Deepak Chahar makes his debut. #INDvAFG #AsiaCup2018— #PAKvsIND #AsiaCup (@FaRaH36910469) September 25, 2018एक यूजर ने लिखा कि धोनी को कप्तान बनाने के लिए शुक्रिया। मैं इस वक्त काफी खुश हूं।Thanku You @ImRo45 Feeling happy to read this "Captain is MS DHONI"#INDvAFG pic.twitter.com/zETPW8SBqh— Aman (@Aryanjassi1) September 25, 2018एक यूजर ने लिखा धोनी आज कप्तान हैं और सुनहरे दिन वापस आ गएThanku You @ImRo45 Feeling happy to read this "Captain is MS DHONI"#INDvAFG pic.twitter.com/zETPW8SBqh— Aman (@Aryanjassi1) September 25, 2018