एम एस धोनी जैसा कप्तान बनने के करीब हैं Rohit Sharma, रॉबिन उथप्पा ने बताई बड़ी वजह

Nitesh
South Africa v India - ICC Cricket World Cup 2019
South Africa v India - ICC Cricket World Cup 2019

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं उसे देखते हुए वो जल्द ही एम एस धोनी जैसे कप्तान बन सकते हैं।

Ad

रोहित शर्मा इस वक्त एशिया कप में खेल रहे हैं और उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अपने पहले दो मुकाबले जीत चुकी है। पाकिस्तान और हांगकांग के खिलाफ टीम ने जीत हासिल की है। रोहित शर्मा का बल्ला भले ही नहीं बोल रहा है लेकिन कप्तानी वो काफी शानदार तरीके से कर रहे हैं।

रोहित शर्मा खिलाड़ियों को पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं - रॉबिन उथप्पा

रोहित शर्मा की कप्तानी से रॉबिन उथप्पा काफी प्रभावित हैं। उन्होंने उनकी कप्तानी को एम एस धोनी जैसा बताया। उथप्पा ने दुबई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से खास बातचीत में कहा 'रोहित शर्मा की लीडरशिप एम एस धोनी के काफी करीब है। धोनी की ही तरह रोहित शर्मा भी अपने खिलाड़ियों को पूरा सपोर्ट करते हैं और उन्हें कई मैचों में खेलने का मौका देते हैं। रोहित का माइंडसेट काफी अलग है। वो क्वालिटी प्लेयर्स पर भरोसा जताते हैं। एक कप्तान की ये जिम्मेदारी होती है कि वो बेस्ट खिलाड़ियों को ही चांस दे और रोहित शर्मा ये काम काफी अच्छी तरह से कर रहे हैं।'

आपको बता दें कि हाल ही में रोहित शर्मा ने कप्तानी के मामले में एम एस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित शर्मा अब एशिया कप में लगातार सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा के नाम कप्तान के तौर पर एशिया कप में लगातार 7 जीत दर्ज हो गई है। जबकि एम एस धोनी ने एशिया कप में कप्तान के तौर पर लगातार 6 जीत हासिल की थी। वहीं रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा। रोहित की कप्तानी में भारत ने अभी तक 37 टी20 इंटरनेशनल में से 31 मुकाबलों में जीत हासिल की है।

Quick Links

Edited by Nitesh
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications