भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) इस समय खेले जा रहे एशिया कप (Asia Cup) 2022 में फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत को सुपर-4 के अपने शुरुआती दोनों मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके बाद से रोहित की कप्तानी की लगातार आलोचना हो रहे है। इस बीच रोहित को बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) का समर्थन मिला है। दरअसल, श्रीलंका के खिलाफ हुए सुपर-4 मैच में भारत को नजदीकी मैच में हार झेलनी पड़ी थी। इस मैच के बाद से रोहित की कप्तानी को आलोचक लगातार निशाना बना रहे हैं। इस बीच मिर्जापुर फेम विक्रांत ने रोहित का शानदार अंदाज में समर्थन किया है। उन्होंने अपने ट्विटर की डीपी पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फोटो लगा दी है। इसके साथ-साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हर्ट इमोजी के साथ रोहित की फोटो शेयर की है। ऐसा करके उन्होंने इस कठिन समय में रोहित का हाथ थामा है। विक्रांत के इस सहयोग को सोशल मीडिया में काफी पसंद किया जा रहा है। View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच के बाद जमकर ट्रोल किया गया था। उनके ऊपर कई असभ्य टिप्पणियां भी देखने को मिली थी। इन सबके बीच काफी लोगों ने अर्शदीप के लिए स्टैंड लिया था। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी डीपी पर अर्शदीप की फोटो लगा दी थी। अब कुछ iइसी तरह का समर्थन विक्रांत मेस्सी का रोहित शर्मा को लेकर देखने को मिला है।रोहित की कप्तानी में भारत ने ग्रुप-A के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया था। इसके बाद अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम ने हांगकांग पर 40 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं सुपर-4 के अपने पहले मैच में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी। इसके बाद भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से हराया था। अब भारत सुपर-4 के अपने आखिरी मैच में आज अफगानिस्तान से भिड़ेगा।