Ashleigh Gardner Picstures With Her Partner: ऑस्ट्रेलिया की स्टार महिला क्रिकेटर एश्ले गार्डनर ने हाल ही अपनी फीमेल फ्रेंड मोनिका से शादी की है। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी। दोनों की शादी ऑस्ट्रेलिया की कई महिला खिलाड़ी मौजूद रहीं। एश्ले गार्डनर और मोनिका ने अपनी शादी की जानकारी 6 अप्रैल को दी थी। आक्रामक बल्लेबाजी, स्पिन गेंदबाजी और जबरदस्त फील्डिंग के लिए मशहूर एश्ले गार्डनर और मोनिका की शादी काफी चर्चा में है। इसी बीच गार्डनर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी पार्टनर संग रोमांटिक नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें हनीमून के दौरान की हैं।एश्ले गार्डनर ने पार्टनर संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरेंरविवार शाम एश्ले गार्डनर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपनी पार्टनर के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि हनीमून खत्म होने वाला है, ये 3 सप्ताह सबसे बेहतरीन रहे हैं। हजारों कदम चलना, अजीबोगरीब और लाजवाब खाने का लुत्फ़ उठाना और कुछ अविश्वसनीय जगहें देखना। जापान, आप विजेता हैं। फैंस भी उनकी पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postइन महिला खिलाड़ियों ने भी की है फीमेल फ्रेंड से शादीभारत के अलावा दुनियाभर में महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिल रहा है। महिला खिलाड़ी आज अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा बटोर रही हैं। हालांकि दुनिया की कुछ महिला खिलाड़ियों ने लड़की से ही शादी रचाई है। एश्ले गार्डनर और मोनिका के अलावा भी कई ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी फीमेल फ्रेंड से शादी रचाई है। साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की स्टार स्टार ऑलराउंडर मारिजेन कैप ने साल 2018 में तत्कालीन साथी खिलाड़ी डेन वेन निकेर्क से शादी रचाई थी।वहीं न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हेले जानसेन और ऑस्ट्रेलिया की निकोला हेनकॉक ने शादी की। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की अहम सदस्य मेगन शूट ने मार्च 2019 में अपने पार्टनर जेस हेलिएक से शादी रचाई थी। इस लेस्बियन कपल की एक बेटी भी है, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था।