ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ने 1 ओवर में जड़े 8 छक्के, 50 रन पूरे ओवर में आए

हैरिसन ने हर गेंद को सीमा से बाहर भेजा
हैरिसन ने हर गेंद को सीमा से बाहर भेजा

क्रिकेट में छह गेंदों पर छह छक्के लगते कई बार देखा गया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी यह कारनामा चार बल्लेबाजों ने किया है। इस बार आठ छक्कों का कारनामा हुआ है। यह एक ऐसा हैरान करने वाला कारनामा है जिसके बारे में सुनकर हर कोई आश्चर्य करेगा। खास बात यह भी रही कि ओवर में 50 रन बने और ऑस्ट्रेलिया के एक घरेलू मुकाबले में यह हुआ है।

Ad

ऑस्ट्रेलिया के एक क्लब क्रिकेट मैच में सोरेंटो डनक्रैग सीनियर क्लब के लिए खेलते हुए सैम हैरिसन नामक बल्लेबाज ने 8 छक्के एक ही ओवर में जड़ दिए। उन्होंने किंग्सले क्लब के गेंदबाज नाथन बेनेट के ओवर को निशाना बनाया। नाथन के ओवर में दो नो बॉल आई और ओवर आठ गेंदों का हो गया। बल्लेबाज ने किसी भी गेंद को खाली नहीं जाने दिया और हर बार गेंद को हवाई रास्ते से सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। 40 ओवर के इस मुकाबले में सैम ने शतक भी बनाया।

एक ओवर में 50 रन का आंकड़ा प्राप्त करना कहीं से मामूली बात नहीं है। छह छक्के एक ओवर में पहले भी लगे हैं लेकिन लगातार आठ छक्कों को लेकर चर्चा होना लाजमी है। इस ओवर को लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छह छक्के लगाने का कारनामा सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने किया था। इसके बाद 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा किया था। हाल ही में वेस्टइंडीज के सीमित ओवर कप्तान किरोन पोलार्ड ने घरेलू जमीन पर श्रीलंका के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के जड़े थे। अमेरिका से खेलने वाले जसकरण मल्होत्रा ने भी कुछ समय पहले एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है।

Edited by निरंजन
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications