LSG के युवा बल्लेबाजों ने हार के बावजूद रचा इतिहास, IPL का 10 साल पुराना रिकॉर्ड किया चकनाचूर

आयुष बदोनी और अरशद खान ने की बेहतरीन साझेदारी (Photo Credit - IPL)
आयुष बदोनी और अरशद खान ने की बेहतरीन साझेदारी (Photo Credit - IPL)

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को आईपीएल (IPL) के अपने 5वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बावजूद एक जबरदस्त रिकॉर्ड लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने बना दिया। टीम के लिए इस मैच में आयुष बदोनी और अरशद खान ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया।

Ad

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद देवदत्त पडीक्कल, मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन भी बुरी तरह फ्लॉप रहे। लखनऊ की टीम सिर्फ 94 रन तक 7 विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि इसके बाद आयुष बदोनी और अरशद खान ने आठवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। आयुष बदोनी ने 35 गेंद पर नाबाद 55 रन बनाए, जबकि अरशद ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रनों की पारी खेली।

Ad

आयुष बदोनी और अरशद खान ने आठवें विकेट की साझेदारी का बनाया रिकॉर्ड

आईपीएल इतिहास में आठवें विकेट के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। आयुष बदोनी और अरशद खान ने जेम्स फॉकनर और ब्रैड हॉज का रिकॉर्ड तोड़ा। फॉकनर और हॉज ने साल 2014 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 69 रनों की साझेदारी आठवें विकेट के लिए की थी। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी है। इस जोड़ी ने आईपीएल 2023 में 68 रनों की साझेदारी आठवें विकेट के लिए की थी। हालांकि आयुष बदोनी और अरशद खान ने इन सब बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

आपको बता दें कि इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार हार के बाद पहली जीत मिली, जबकि लखनऊ की लगातार जीत का सिलसिला थम गया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications