55 गेंद, 165 रन और 19 छक्के, LSG के बल्लेबाज ने मचाई तबाही; टीम ने बना दिए 300 रन

प्रियांश आर्य और आयुष बदोनी (Photo Credit - @DelhiPLT20)
प्रियांश आर्य और आयुष बदोनी (Photo Credit - @DelhiPLT20)

Ayush Badoni Brilliant Batting In DPL : दिल्ली प्रीमियर लीग में इस वक्त कई धुआंधार मुकाबले खेले जा रहे हैं। शनिवार को खेले गए मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स की टीम ने नॉर्थ दिल्ली सुपरस्टार्ज के खिलाफ एक नया रिकॉर्ड बना दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन बना दिए। इस मैच में आयुष बदोनी ने काफी धुआंधार पारी खेली। उन्होंने जबरदस्त शतक लगाया और अपनी पारी में छक्कों की बरसात कर दी।

Ad

दिल्ली प्रीमियर लीग का 23वां मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने नॉर्थ दिल्ली के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी और महज 13 रन के स्कोर पर ही पहला झटका साउथ दिल्ली को लग गया। सलामी बल्लेबाज सार्थक रे सिर्फ 11 रन ही बना सके। हालांकि इसके बाद कप्तान आयुष बदोनी और सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने नॉर्थ दिल्ली को कोई भी मौका नहीं दिया।

Ad

आयुष बदोनी ने एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का बनाया रिकॉर्ड

आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 186 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेलीं। प्रियांश आर्य ने 50 गेंद पर 10 चौके और 10 छक्के की मदद से 120 रन बनाए। जबकि दूसरी तरफ कप्तान आयुष बदोनी ने 55 गेंद पर 8 चौके और 19 छक्के की मदद से 165 रनों की धुआंधार पारी खेली। इसी वजह से साउथ दिल्ली की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 308 रन का विशाल स्कोर बना दिया। टी20 क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

इसी मैच में प्रियांश आर्य ने एक ही ओवर में छह छक्के लगाने का भी कारनामा किया। उन्होंने मनन भारद्वाज के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया। एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा अभी तक कई सारे भारतीय बल्लेबाज कर चुके हैं। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में छह छक्के सिर्फ युवराज सिंह ने ही लगाए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ यह बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। प्रियांश आर्य ने इस सीजन का अपना दूसरा शतक लगाया।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications