7 बल्लेबाज जो टी-20 में आरोन फिंच के 172 रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

इस साल की शुरुआत में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ आरोन फिंच ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 172 रन बनाए थे। उन्होंने 226.31 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 76 गेंदों में 16 चौके और 10 छक्कों की मदद से 172 रनों की शानदार पारी खेली। ऐसे में किसी भी बल्लेबाज़ के लिए उनका यह रिकॉर्ड तोड़ पाना आसान नहीं होगा। लेकिन फिर भी, वर्तमान समय में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो यह रिकॉर्ड तोड़ने का माद्दा रखते हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे चार खिलाड़ियों के बारे में:

Ad

रोहित शर्मा

इस सूची में जो पहला नाम आता है, वो है भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित ने अपने टी-20 करियर में अभी तक 3 शतक लगाए हैं। पिछले साल दिसंबर में उन्होंने अपना दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक (118 रन) सिर्फ 43 गेंदों पर 12 चौके और 10 छक्कों की मदद से लगाया था। दिलचस्प बात यह है कि वह 13 वें ओवर में ही आउट हो गए थे, जो बताता है कि अगर वह पूरे 20 ओवर क्रीज़ पर टिक जाते तो शायद कई रिकॉर्ड बना लेते। ऐसे में रोहित शर्मा निश्चित रूप से आरोन फिंच का टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर वर्तमान युग के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक है। हालांकि टी -20 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने अब तक कोई शतक नहीं लगाया है, फिलहाल टी-20 में उनका सर्वाधिक स्कोर 90 है और उन्होंने अपने टी -20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 140 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। हालाँकि उन्होंने 2011 में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 135* रन बनाए हैं। उनके पास हर गेंद को सीमा रेखा के पार पहुँचाने की क्षमता है।

एविन लेविस

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज एविन लेविस बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम भारत के खिलाफ 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं, जिनमें नाबाद 125* उनका उच्चतम स्कोर हैं। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 विशाल छक्के लगाए थे। उनके पास गेंद को हिट करने की क्षमता हैं और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उनका 157 से अधिक का स्ट्राइक रेट है।

क्रिस गेल

क्रिस गेल ने 2012 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ नाबाद 175* रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में 265.15 की स्ट्राइक रेट से केवल 66 गेंदों में 175 रन ठोक डाले थे, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। उनके नाम टी-20 में 21 शतक दर्ज हैं और 150 के करीब का स्ट्राइक रेट है।

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलिया के इस विस्फोटक बल्लेबाज़ के पास अपने साथी फिंच का 172 रनों का रिकार्ड तोड़ने की वास्तविक क्षमता है। इसका मुख्य कारण है श्रीलंका के खिलाफ उनके नाबाद 145* रन जो कि उनका सर्वाधिक स्कोर भी है। अपने टी 20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उनकी 163 से अधिक की स्ट्राइक रेट है और अभी तक उन्होंने टी-20 में दो शतक जमाए हैं।

कॉलिन मुनरो

न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो के नाम पहले से ही अपने टी -20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 3 शतक हैं। उनमें हर गेंद को हिट करने की और सीमा-रेखा के पार पहुँचाने की क्षमता है। टी -20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका 164 के करीब का स्ट्राइक रेट है। वर्तमान में वह सबसे अच्छे टी 20 बल्लेबाजों में से एक हैं और निश्चित रूप से भविष्य में वह फिंच के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं।

जेसन रॉय

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ जेसन रॉय वर्तमान समय में टी-20 प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है। टी-20 में 145 से अधिक की उनकी स्ट्राइक रेट है। उन्होंने सर्वाधिक रन 122* के साथ अपने करियर में 4 टी-20 शतक लगाए हैं। वह तेज़ गेंदबाज़ दोनों के सामने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हैं। लेखक: लव कुमार अनुवादक: आशीष कुमार

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications