BBL में खेलने वाले भारतीय मूल के खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, ऑस्ट्रेलिया में दर्ज हुआ मामला

BBL - Hobart Hurricanes v Adelaide Strikers
निखिल चौधरी पर लगे गंभीर आरोप

भारतीय मूल के स्टार ऑलराउंडर निखिल चौधरी (Nikhil Chaudhary) कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। बिग बैश लीग (BBL) के हालिया सीजन में इस क्रिकेटर ने खूब चर्चा बटोरी थी लेकिन अब यह खिलाड़ी बुरी तरह से फंस गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की एक महिला ने निखिल पर रेप करने का आरोप लगाया है। हालांकि क्रिकेटर ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत और निराधार बताया है।

Ad

बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस के लिए खेलने वाले निखिल चौधरी पर लगा यह आरोप का सारा मामला साल 2021 का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल की महिला से मुलाकात टाउन्स विले में स्थित एक नाइट क्लब में हुई थी। महिला के दोस्तों ने जिला कोर्ट को बताया कि उन्होंने महिला को रोते हुए देखा था, उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। निखिल ने उसके साथ कार में रेप किया। पीड़िता के वकील ने बताया कि यह पूरी घटना फ्लिंडर्स स्ट्रीट पर घटी थी। इस घटना में महिला घायल हो गई थी और खून भी निकल रहा था। दूसरी ओर बचाव पक्ष इस बात पर विवाद कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रवेश हुआ था या महिला ने सहमति दी थी।

जिला कोर्ट के अनुसार निखिल चौधरी और महिला ने साथ में डांस भी किया था और एक दूसरे को किस भी किया था। इसके बाद रात करीब 3 बजे निखिल और पीड़िता कार में बैठकर निकल गए थे। पीड़िता की दोस्तों को दोनों को साथ में जाता देख चिंता भी हुई थी। जब एक दोस्त ने कार के शीशे पर हाथ मारा तो महिला कार से बाहर आई और वह बुरी तरह से रो रही थी, साथ ही उसने अपने दोस्तों को बताया कि उसके साथ रेप हुआ है।

इस मामले में फोरेंसिक नर्स निकोल एटकेन ने कहा कि उसने रेप के कुछ घंटों के अंदर पीड़िता की जांच की। उन्होंने बताया कि किस सहमति से हुआ था लेकिन शारीरिक संबंध सहमति से नहीं बने थे और पीड़िता को अंदरूनी चोट लगी थी।

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications