बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम (Indian Women Team) के वार्षिक अनुबंध का ऐलान कर दिया है। यह अक्टूबर 2020 से लेकर सितम्बर 2021 के लिए लागू होगा। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाईट पर इसके बारे में जानकारी दी। महिला क्रिकेटरों को ए, बी और सी वर्गों में विभाजित किया गया है। कुल 19 महिला खिलाड़ियों को वार्षिक अनुबंध में शामिल किया गया है।महिला क्रिकेट के अनुबंध में ए श्रेणी वाली खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये सालाना मिलते हैं। इसी तरह बी श्रेणी के लिए 30 लाख रूपये वार्षिक निर्धारण किया गया है। सबसे निचली श्रेणी सी में शामिल महिला क्रिकेटरों को 10 लाख रूपये सालाना दिए जाते हैं।ग्रेड के अनुसार भारतीय महिलाओं की लिस्टग्रेड Aहरमनप्रीत कौर, स्मृति मन्धाना, पूनम यादवग्रेड Bमिताली राज, झूलन गोस्वामी, दीप्ति शर्मा, पूनम राउत, राजेश्वरी गायकवाड़, शेफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, तानिया भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्सग्रेड Cमानसी जोशी, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, हरलीन देओल, प्रिया पूनिया, ऋचा घोष।भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पिछले साल से अब तक ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इस साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ में टीम ने सीमित ओवर सीरीज खेली थी। दोनों प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका को जीत दर्ज करने का मौका मिला था। उसके बाद से अब टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है।NEWS: BCCI announces Annual Player Contracts for #TeamIndia (Senior Women) for the period from October 2020 to September 2021. Details 👉 https://t.co/jJKSarT8xn pic.twitter.com/suSJUkm2zw— BCCI Women (@BCCIWomen) May 19, 2021वार्षिक अनुबंध की बात की जाए तो ग्रेड ए में हरमनप्रीत कौर के अलावा स्मृति मन्धाना और पूनम यादव का नाम शामिल किया गया है। मिताली राज और झूलन गोस्वामी का नाम इसमें शामिल नहीं है। यह थोड़ा हैरान करने वाला फैसला कहा जा सकता है लेकिन एक कारण यह भी हो सकता है कि ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ी तीनों प्रारूप खेलती है। मिताली टी20 में नहीं खेलतीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में उनका नाम नहीं था। इस पैरामीटर को देखते हुए ही ग्रेडिंग का निर्धारण किया गया है।