वीडियो: बीसीसीआई ने दी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का आज 36वां जन्मदिन है। भारत को अपनी कप्तानी में 2007 वर्ल्ड टी20 और 2011 विश्व कप के अलावा 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में खिताबी जीत दिलाने वाले धोनी ने 2004 में भारत के लिए अपना डेब्यू किया था और उसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। धोनी के 36वें जन्मदिन के मौके पर बीसीसीआई ने ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Ad

बीसीसीआई ने इस वीडियो के माध्यम से धोनी के अब तक के क्रिकेट सफर को काफी शानदार तरीके से दिखाया है। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकदिवसीय डेब्यू किया था। उसके बाद 2005 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट और 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। धोनी की ही कप्तानी में भारत टेस्ट रैंकिंग में पहली बार 2009 में पहला स्थान हासिल किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 6 शतक की मदद से 4876 रन बनाये। 2014 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खत्म होने तक धोनी के नाम 296 एकदिवसीय मैचों में 10 शतक की मदद से 9496 रन दर्ज हैं। उन्होंने 64 अर्धशतक भी लगाये हैं। इसके अलावा टी20 अंतर्राष्ट्रीय में धोनी ने 76 मैच खेले हैं और 1 अर्धशतक की मदद से 1209 रन बनाये हैं। विकेटकीपिंग में भी धोनी का कोई जवाब नहीं है। टेस्ट मैचों में जहाँ उन्होंने कुल मिलाकर 294 शिकार (256 कैच, 38 स्टंपिंग) किये, वहीं एकदिवसीय क्रिकेट में उनके नाम अभी तक 375 शिकार (278 कैच, 97 स्टंपिंग) और टी20 में 65 शिकार (42 कैच, 23 स्टंपिंग) दर्ज हैं। धोनी ने 2017 की शुरुआत में भारतीय टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद सिर्फ एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल हैं। अब देखना है कि क्या भारत को दो विश्व कप दिलाने वाला ये कप्तान एक खिलाड़ी के तौर पर 2019 विश्व कप में खेल पाएगा? वीडियो के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications