महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद फेयरवेल मैच की बातें सामने आई थी। बीसीसीआई इस पर आईपीएल के बाद कोई फैसला ले सकती है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में चुपचाप सोशल मीडिया के जरिये संन्यास का ऐलान किया था। महेंद्र सिंह धोनी ने शायद टी20 वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने का सोचा होगा लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह रद्द हो गया। इसके बाद आईपीएल की तैयारियों के लिए चेन्नई पहुंचकर महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास लिया।
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि अभी कोई सीरीज नहीं हो रही इसलिए महेंद्र सिंह धोनी के फेयरवेल मैच के बारे में आईपीएल के बाद सोजा सकता है। उन्होंने कहा कि धोनी ने इतना कुछ किया है इसलिए उन्हें फेयरवेल का हक है। भले ही वह ना चाहें लेकिन हम उन्हें सम्मानित करने के लिए कुछ तो करेंगे। आईपीएल के दौरान उनसे इस बारे में बात करना सही रहेगा। इस तरह उन्होंने अचानक संन्यास लिया, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें: आईपीएल इतिहास के 3 सफलतम कप्तानों पर एक नजर
महेंद्र सिंह धोनी हैं सफलतम भारतीय कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के सफलतम कप्तान रहे हैं। भारत को टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप उनकी कप्तानी में ही मिला। इसके अलावा भारतीय टीम को टेस्ट क्रिकेट में भी नम्बर एक की रैंकिंग उनकी कप्तानी के दौरान ही मिली थी। भारतीय टीम ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर भी कब्जा महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही जमाया था।
भारतीय टीम के लिए धोनी ने 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा वह आईपीएल में भी खासे सफल रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में तीन बार ख़िताब मिल चुका है। इस बार भी टीम से काफी उम्मीदें फैन्स को है। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अभी तैयारियों में जुटी हुई है
Published 19 Aug 2020, 21:24 IST