एशिया की सर्वश्रेष्ठ वनडे एकदाश पर एक नजर
साल 1971 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला गया था। वहीं एशिया महाद्वीप में भी क्रिकेट काफी लोकप्रिय है। पाकिस्तान एशिया में ऐसा पहला देश था जिसे स्थायी एकदिवसीय दर्जा मिला। इसके बाद भारत और फिर श्रीलंका को मिला। हालांकि भारत ऐसा पहला एशियाई देश रहा जिसने साल 1983 में विश्व कप अपने नाम किया। इसके बाद पाकिस्तान ने 1992 में और श्रीलंका ने 1996 में विश्व कप जीता। वहीं भारत ने 2011 में एक बार फिर विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया।एशिया महाद्वीप में क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप भी खेला जाता है। इसमें सबसे ज्यादा 6 बार भारत ने जीत हासिल की है। वहीं एशिया ने क्रिकेट की दुनिया में कई शानदार खिलाड़ी भी दिए हैं। आइए आज यहां जानते हैं एशिया की बेस्ट वनडे इलेवन के बारे में:
#1 सौरव गांगुली
सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 311 एकदिवसीय मैचों में 11363 रन स्कोर बनाए हैं। इसके साथ ही उनकी औसत 40.73 और स्ट्राइक रेट 73.71 की रही। वहीं सौरव का बेस्ट स्कोर 183 रन रहा है।
#2 सनथ जयसूर्या
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सनथ जयसूर्या विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। अपने वनडे करियर में सनथ जयसूर्या ने 445 मैचों में 32.36 की औसत से 13340 रन बनाए। इस दौरान उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 189 रहा। वहीं सनथ जयसूर्या के नाम 28 एकदिवसीय शतक भी दर्ज है।
1 / 4
NEXT
Advertisement