#1 महेंद्र सिंह धोनी
अगर विश्व क्रिकेट में फ़िनिशर की मिसाल दी जाती है तो महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आता है। उनके जैसा फ़िनिशर इस वक़्त दुनिया में मिलना मुश्किल है। लक्ष्य चाहे कितना भी मुश्किल क्यों न हो महेंद्र सिंह धोनी टीम को जीत की दहलीज़ पर ला देते हैं। वो मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे बेहतरीन फ़िनिशर हैं। जब मैच फ़िनिश करने के बात आती है तो धोनी का रिकॉर्ड माइकल बेवन से काफ़ी मिलता जुलता है। साल 2011 के विश्व कप फ़ाइनल में धोनी का मैच जिताउ छक्का आज भी भारतीय क्रिकेट फ़ैंस के ज़ेहन में ताजा है। धोनी दुनिया के कई युवा क्रिकेटर्स के लिए रोल मॉडल हैं। माही को पता होता है कि लक्ष्य का पीछा कैसे करना है और मैच को ख़त्म किस तरह से करना है। उनका संयम भरा स्वभाव ही उनकी कामयाबी की वजह है। हांलाकि धोनी इस वक़्त उतने प्रभावशाली नहीं हैं जितना कि पहले हुआ करते थे, लेकिन अगर वो अपने 50 फ़ीसदी हुनर का भी इस्तेमाल करते हैं तो उनके आगे कोई भी टिक नहीं पाएगा। लेखक- शरण राज अनुवादक- शारिक़ुल होदा