विश्व कप 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ संभावित मध्य क्रम

#2) नंबर 5- एमएस धोनी

मध्य क्रम में टीम को संभालने के लिए महेंद्र सिंह धोनी आज भी बेहतर विकल्प के तौर पर देखे जाते हैं। ऐसे में धोनी को विश्व कप 2019 में नंबर 5 पर खेलने के लिए उतारना चाहिए। भारतीय टीम में फीनिशर की भूमिका अदा करने वाले एमएस धोनी नंबर पांच पर खेलने के साथ ही टीम के लिए ज्यादा वक्त भी दे पाएंगे और रन भी स्कोर कर पाएंगे। साल 2015 के बाद धोनी ने 50 एकदिवसीय मुकाबलों में 46.63 की औसत और 84.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 1399 रन बनाए हैं। हालांकि धोनी की औसत में पहली पारी और दूसरी पारी के लिहाज से काफी अंतर देखा गया है।भारतीय पहले बल्लेबाजी करती है तो धोनी की पहली पारी के लिहाज से स्ट्राइक रेट 95.27 और औसत 57.86 है, लेकिन अगर भारतीय टीम बाद में बल्लेबाजी करते है तो धोनी का यह आंकड़ा काफी गिर जाता है और दूसरी पारी में धोनी के रन स्कोर करने का औसत 35.4 और स्ट्राइक रेट 71.08 तक आ जाता है।