ऑलटाइम विश्वकप एकादश पर एक नज़र

तेज़ गेंदबाज़

Ad
वसीम अकरम ( पाकिस्तान )

वसीम अकरम क्रिकेट इतिहास के सबसे घातक गेंदबाज़ों में से एक थे। उनके गेंदबाज़ी से विश्व के शानदार बल्लेबाज़ भी ख़ौफ़ज़दा रहते थे। उनकी गेंदबाज़ी की बदौलत पाकिस्तान ने साल 1992 का वर्ल्ड कप जीता था। अकरम ने वर्ल्ड कप के 38 मैच में 23.83 की औसत और 4.04 की इकॉनमी रेट से 55 विकेट हासिल किए। ज़हीर ख़ान (भारत) ज़हीर ख़ान को अकसर भारतीय गेंदबाज़ी का सचिन तेंदुलकर कहा जाता था। वो टीम इंडिया के बेहतरीन धरोहर हैं। उन्हें रिवर्स स्विंग में महारत हासिल थी। ज़हीर ने वर्ल्ड कप के 23 मैच में 20.22 की औसत और 4.77 की इकॉनमी रेट से 44 विकेट हासिल किए हैं। ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा ने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में गेंदबाज़ी की दुनिया में राज किया। उनकी सबसे बड़ी ताक़त उनकी सटीक गेंदबाज़ी थी। उनकी लाइन और लेंथ सही दिशा में रहती थी। मैक्ग्रा ने वर्ल्ड कप के 39 मैचों में 18.19 की औसत और 3.96 की इकॉनमी रेट से 71 विकेट हासिल किए। वो वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं।

लेखक- वैभव जोशी

अनुवादक- शारिक़ुल होदा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications