क्रिकेट को महान अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है और यह सच भी है। खेल के किस पड़ाव में क्या हो जाए, यह कोई नहीं जानता। क्रिकेटरों के जीवन से जुड़े भी कुछ ऐसे फैसले होते हैं, जो अचानक सामने आ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के साथ। विपक्षी खिलाड़ियों को अपनी स्विंग से बोल्ड करने वाले भुवी निजी जिन्दगी में खुद बोल्ड हो गए हैं। अपने आधिकारिक इन्सटाग्राम अकाउंट पर भुवी ने जानकारी देते हुए अपनी होने वाली पत्नी के बारे में बताते हुए सगाई की बात स्वीकार की है। भुवनेश्वर कुमार ने नोएडा की रहने वाली नुपुर नागर के साथ अपनी सगाई की बात स्वीकार करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। दोनों इसमें नजर आ ररहे हैं। नुपुर फिलहाल किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में काम कर रही हैं और उनके पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं। भुवी मेरठ से आते हैं। भुवनेश्वर के पिता ने नुपुर के बारे में कहा कि उनके बेटे की पसंद वे थी और उन्होंने ही उनके बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि लड़की अच्छी पढ़ी लिखी है और हमें भुवनेश्वर कुमार की पसंद को लेकर काफी ख़ुशी है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि हम इस बारे में सोच रहे हैं कि शादी कब तक हो पाती है। गौरतलब है कि भुवनेश्वर कुमार का कार्यक्रम अभी काफी व्यस्त चल रहा है। न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी। इसके बाद श्रीलंका की टीम भारत आएगी। घरेलू सीजन के बाद भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी जाना है। फिलहाल दिसम्बर तक भुवी की शादी की कोई तारीख फिक्स नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी अभिनेत्री हेजल कीच के साथ शादी की थी। इसके बाद इशांत शर्मा और मनदीप सिंह ने भी अपने जीवनसाथी का चुनाव किया था। भुवनेश्वर से जुड़ी इस खबर के बारे में जानने के बाद उनके फैन्स काफी खुश होंगे। Here’s the better half of the picture @nupurnagar ?? A post shared by Bhuvneshwar Kumar (@imbhuvi) on Oct 3, 2017 at 5:13am PDT