अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग पार्टी में इस बॉलीवुड हसीना के साथ नजर आए MS Dhoni और साक्षी धोनी, तस्वीर वायरल

(Photo Courtesy: Janhvi Kapoor Instagram)
(Photo Courtesy: Janhvi Kapoor Instagram)

भारत के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी खत्म हो चुकी है। 1 से 4 मार्च तक चली इस पार्टी में भारत समेत दुनियाभर के एक से बढ़कर एक स्टार पहुंचे थे। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के भी सितारे भी इस पार्टी में धूम मचाते हुए नजर आए थे। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस पार्टी में शामिल हुए थे। अब उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो और उनकी पत्नी साक्षी बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ नजर आ रहे हैं।

Ad

सोमवार को जाह्नवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में वह महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान तीनों एक साथ खड़े हुए दिखे रहे हैं। तीनों एक दूसरे से मिलकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस दौरान फैंस के चहेते धोनी क्रीम कलर का कुर्ता और पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी साक्षी पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं। धोनी और साक्षी के अलावा जाह्नवी लाल रंग की लहंगा-चोली पहने हुए हैं। तीनों एक साथ काफी खूबसूरत लग रहे हैं। फैंस को यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है।

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद यह दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेलते नजर आता है। आईपीएल में पिछले साल धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया था। कैप्टन कूल इस बार भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। ऐसे में वह एक बार फिर चेन्नई को चैंपियन बनाना चाहेंगे। अपने इस चहेते खिलाड़ी को मैदान पर देखने के लिए फैंस बेचैन हैं।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications