'मना करने के बाद भी 10 IPL...,'MS Dhoni को लेकर शाहरुख खान ने दिया ऐसा बयान; वीडियो हुआ वायरल

एमएस धोनी
एमएस धोनी और शाहरुख खान की तस्वीर (photo credit: instagram/mahi7781,,iamsrk)

Shahrukh Khan big comment on MS Dhoni's retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर को लेकर लगातार चर्चा होती रहती है। धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उसके बाद भी वह लगातार आईपीएल खेलते नजर आ रहे हैं। हर साल आईपीएल सीजन की शुरूआत से पहले कई ऐसे सवाल उठते हैं कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजना होगा? या फिर धोनी इस सीजन में खेलेंगे या नहीं। मगर इन सभी सवालों का जवाब सिर्फ एक ही इंसान के पास होता है और वह हैं खुद महेंद्र सिंह धोनी। अब धोनी के रिटारयमेंट की चर्चा क्रिकेट वर्ल्ड से बाहर आकर बॉलीवुड के एक इवेंट तक भी पहुंच गई है।

Ad

IIFA Award की एक क्लिप ट्विटर पर वायरल हो रही है जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी धोनी के रिटायरमेंट का जिक्र करते दिखे।

क्या है वीडियो के अंदर का सच?

दरअसल इस वीडियो के अंदर के सच की बात करें तो इसमे शाहरुख खान अपने करीबी दोस्त और फिल्म निर्माता करन जौहर के साथ बातचीत करते दिखे। दोनों की यह बात दिग्गजों के रिटायरमेंट पर आधारित थी। जिसमे शाहरुख सबसे पहले कहते हैं कि लीजेंड्स को पता होता है कि उन्हें कब रिटायरमेंट लेना है। जिस तरह सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री और रोजर फेडरर ने किया। इस पर करन जौहर शाहरुख से कहते हैं, तो आप क्यों नहीं रिटायर हुए। इसके बाद किंग खान का जो रिप्लाई आता है। उसमें वह अपने और धोनी के बारे में बात करते हुए आईपीएल का भी जिक्र करते हैं।

शाहरुख खान करन जौहर को जवाब देते हुए कहते हैं कि मैं और धोनी दूसरी तरह के लीजेंड्स हैं। जो मना करने के बाद भी दस आईपीएल खेल लेते हैं। इसके बाद विक्की कौशल की इस बार खास टिप्पणी सामने आती है, विक्की अंग्रेजी में कहते हैं कि Retirement are for legends, kings are forever।। यानी रिटायरमेंट दिग्गजों के लिए होता है जबकि किंग हमेशा के लिए होता है।

Ad

आईपीएल 2025 में फिर खेलेंगे धोनी?

आपको बता दें कि शनिवार देर रात ही आईपीएल की गर्वनिंग काउंसल ने अपनी रिटेंशन पॉलिसी के कई सारे नियम जारी किए थे। इसके बाद तय लग रहा है कि सीएसके धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर दोबारा टीम के साथ जोड़ सकती है। मगर इसमें धोनी का फैसला अंतिम होगा कि वह आईपीएल खेलते हैं या नहीं, जो आना अभी बाकी है।

Quick Links

Edited by सावन गुप्ता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications