लोगों का इंतजार अब जाकर खत्म हो गया जब एमएस धोनी “द अनटोल्ड स्टोरी” 60 देशों में 45000 स्क्रीन पर रिलीज़ हुई। ये भारत की सबसे बड़े स्तर पर रिलीज होने वाली फिल्म हैं। बतौर फैन हम सभी ने भारत के सबसे सफल कप्तान के जीवन पर आधारित फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया। उसके बाद फिल्म की समीक्षा भी आई और इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्यौरा भी आया। भारतीय कप्तान के फैंस को उम्मीद है कि फिल्म क्रिकेट के मैदान की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। क्रिकेट को धर्म की तरह मानने वाले देश में इससे पहले भी बहुत सी फ़िल्में क्रिकेट पर बन चुकी हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम उनके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालेंगे।
#8 अजहर (2016)

फिल्म के नाम से ही पता चल जाता है कि फिल्म की कहानी पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की ज़िन्दगी पर आधारित है। फिल्म की कहानी अजहर के मैच फिक्सिंग और उससे निकलने के इर्द-गिर्द घूमती है। अजहर पर साल 2000 में मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद उनके ऊपर क्रिकेट खेलने पर बैन लगा दिया गया था। हालाँकि साल 2012 में उनके ऊपर से ये बैन हट गया।
फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs: 53.5 करोड़।
IMDb रेटिंग: 6.1
#7 फरारी की सवारी (2012)
विधु विनोद चोपड़ा जिन्होंने मुन्नाभाई जैसी बेहतरीन फिल्म बनाई है। उन्होंने ही क्रिकेट पर आधारित फिल्म फरारी की सवारी बनाई। फिल्म में एक लड़के की कहानी है कि वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर अपने आइडल सचिन से मिलता है और अपने सपने को पूरा करने के लिए मेहनत करता है। जिसमें उसके पिता सचिन की फरारी चोरी करके उसके सपने को पूरा करते हैं।
फिल्म को आलोचकों की सराहना मिली लेकिन उतने दर्शक नहीं मिले।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 44 करोड़।
IMDb रेटिंग: 6.5
#6 पटियाला हाउस (2011)
कल हो न हो के सफल निर्देशन के बाद निखिल अडवाणी ने क्रिकेट पर आधारित फिल्म पटियाला हाउस फिल्म बनाई। जिसमें एक पिता-पुत्र के रिश्ते को दर्शाया गया। अक्षय कुमार और ऋषि कपूर ने फिल्म में अहम किरदार निभाया। पिता के विरोध के बावजूद गट्टू क्रिकेट को अपना करियर बनाता है। अपनी मेहनत से एक दिन गट्टू इंग्लिश टीम में जगह बनाने में सफल होता है।
फिल्म को आलोचकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs: 88 करोड़।
IMDb रेटिंग: 5.9
#5 विक्ट्री (2009)
अजित पाल मंगत के निर्देशन में बनी विक्ट्री फिल्म में हरमन बवेजा केन्द्रीय भूमिका में थे। फिल्म की कहानी में एक बाप अपने बेटे को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है।
ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 1 करोड़।
IMDb रेटिंग: 3.8
#4 दिल बोले हड़ीप्पा (2009)
हॉलीवुड फिल्म “ शी इज द मैन” की कॉपी रानी मुखर्जी और शाहिद कपूर को लेकर निर्देशक अनुराग सिंह ने ये फिल्म बनाई। जिसमें एक पंजाबी लड़की पुरुषों की टीम में क्रिकेट वर्ल्ड कप खेलती है। लेकिन जल्द ही अपने कोच के प्यार में पड़ जाती है।
फिल्म को अच्छे रिव्यु नहीं मिले। इसलिए फिल्म ज्यादा नहीं चली।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 23.3 करोड़।
IMDb रेटिंग: 4.6
#3 जन्नत (2008)
कुनाल देशमुख के निर्देशन में बनी जन्नत फिल्म में मुख्य भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई थी। फिल्म में क्रिकेट में होने वाली फिक्सिंग के बारे में खुलासा दिखाया गया। इसके अलावा फिल्म के बुकी की प्रेम कहानी भी दिखाई गयी है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली। साल 2012 में इसकी सीक्वल भी आई थी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 32 करोड़।
IMDb रेटिंग: 6.8
#2 इक़बाल (2005)
क्रिकेट पर आधारित फिल्म इक़बाल सबसे सफल फिल्म रही है। इक़बाल एक मूक/बधिर और गरीब लड़का होता है। जो भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखता है। फिल्म में इक़बाल की भूमिका श्रेयस तलपड़े ने और कोच की भूमिका में नसीरुद्दीन शाह ने शानदार अभिनय किया है।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अपार सफलता मिली थी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 45 करोड़।
IMDb रेटिंग: 8.2
#1 लगान (2001)
भारतीय सिनेमा में क्रिकेट पर बनी फिल्म लगान अबतक की सबसे सफल फिल्म रही है। लगान भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजी गयी थी। फिल्म में चम्पारण गाँव के लोगों पर लगान से बचने के लिए अंग्रेजी हुकूमत को क्रिकेट मैच में हराना होता है। आमिर खान ने फिल्म में मुख्य निभाई है। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है।
लगान बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ आलोचकों को भी पसंद आई थी।
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: Rs 71 करोड़।
IMDb रेटिंग: 8.2
लेखक-राजदीप पुरी, अनुवादक-जितेन्द्र तिवारी